DGP विजिलेंस के रीडर के गैर जमानती वारंट जारी : ओपी राणा को भगोड़ा घोषित करने की तैयारी

by

चंडीगढ़ : रिश्वत के मामले में फंसे ओपी राणा के खिलाफ अदालत ने फिर गैर जमानती वारंट (नाॅन-बेलेबल वारंट) जारी किया है। उसे भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। जमानत याचिका पर आज बुधवार को हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है।

यदि हाईकोर्ट से भी उसे राहत नहीं मिलती और वह जांच में शामिल नहीं होता तो जांच एजेंसियां उसके खिलाफ घोषित अपराधी (प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर) घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर सकती है। पूरा मामला आठ मई को सामने आया, जब फाजिल्का के अबोहर निवासी अमित कुमार ने विजिलेंस के खिलाफ शिकायत दी।

अमित वर्तमान में स्टेट टैक्स ऑफिसर के पद पर तैनात हैं। शिकायत में आरोप लगाया गया कि ठेकेदार राघव गोयल और उसके पिता विकास गोयल उर्फ विक्की गोयल विजिलेंस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के नाम पर बिचौलियों की भूमिका निभा रहे थे।

शिकायतकर्ता के अनुसार, दोनों आरोपितों ने कहा कि विजिलेंस मुख्यालय में उसके खिलाफ लंबित शिकायत का निपटारा करवाने के लिए रिश्वत देनी होगी। अमित कुमार ने आरोप लगाया कि रिश्वत की रकम डीजीपी विजिलेंस शरद सत्य चौहान और उनके रीडर ओपी राणा के नाम पर मांगी जा रही थी।

शिकायत मिलते ही सीबीआई सक्रिय हो गई और मामले की जांच शुरू की गई। मामले की जांच और शिकायत के सत्यापन की जिम्मेदारी सीबीआई एसीबी चंडीगढ़ के इंस्पेक्टर अरुण अहलावत को सौंपी गई। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपित राघव गोयल और विकास गोयल ने शिकायतकर्ता से 13 लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी।

सीबीआई जांच में यह भी खुलासा हुआ कि नकद रकम के अलावा आरोपितों ने ओपी राणा के लिए एक मोबाइल फोन की भी मांग की थी। सीबीआई ने आरोपितों को 13 लाख के साथ गिरफ्तार किया था। अब मामले में सभी की नजर बुधवार को हाईकोर्ट में होने वाली सुनवाई पर टिकी है। यदि अदालत से ओपी राणा को राहत नहीं मिलती और वह जांच में शामिल नहीं होता, तो उसके खिलाफ भगोड़ा घोषित करने की कानूनी प्रक्रिया शुरू हो सकती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सीएचसी बीनेवाल में मनाया गया विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस

मरीजों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक, तनाव से बचने और पर्याप्त नींद लेने की दी सलाह गढ़शंकर। सिविल सर्जन होशियारपुर डॉ. मनदीप कमल के दिशा-निर्देशों के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बीनेवाल...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार से जवाब तलब : पंजाब के एडवोकेट जनरल को 10 जुलाई को कोर्ट में पेश होने का भी आदेश

चंडीगढ़ :   पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने लाडोवाल सहित चार टोल बंद करने के खिलाफ एनएचएआई की अर्जी पर सरकार से जवाब तलब कर पंजाब के एडवोकेट जनरल को अगली सुनवाई 10 जुलाई...
article-image
पंजाब

पश्चिम बंगाल की हिंसक सरकार का एक ही इलाज राष्ट्रपति शासन : रणजीत राणा

पश्चिम बंगाल में हिंसा भड़काने की दोषी ममता बनर्जी हो मुकदमा दर्ज : रणजीत राणा होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में जारी हिंसा पर गहरी चिंता प्रकट करते हुए शिवसेना शिंदे के...
article-image
पंजाब

देश में नफरत फैला कर संप्रदायक्त ताकतों खिलाफ रोष मार्च कर मनाया मजदूर दिवस

चार श्रम कानून कोड रद्द किए जाएं गढ़शंकर : गढ़शंकर के बंगा चौक में गांधी पार्क में मजदूरों, मुलाजिमों, ग्रामीण डाक्टरों एवं किसानों ने संयुक्त रुप से अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया। केंद्र सरकार द्वारा श्रम...
Translate »
error: Content is protected !!