डीजल महंगा फिर भी नहीं बढ़ेगा बस किराया….सरकार से मांगी टैक्स में राहत : पंजाब के प्राइवेट बस ऑपरेटर

by

चंडीगढ़ :  पंजाब में बढ़ती महंगाई और डीजल की कीमतों के बीच प्राइवेट बस ऑपरेटरों ने बड़ा फैसला लेते हुए बस किराये में बढ़ोतरी न करने का एलान किया है। पंजाब मोटर यूनियन प्राइवेट बस ऑपरेटरों ने कहा कि वे जनता पर अतिरिक्त बोझ नहीं डालना चाहते। हालांकि उन्होंने सरकार से मोटर व्हीकल टैक्स में राहत देने की मांग जरूर उठाई है।

यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि मौजूदा समय में डीजल, मेंटेनेंस और अन्य खर्च लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद बस किराया नहीं बढ़ाया जाएगा। उनका कहना है कि आम लोग पहले ही महंगाई से परेशान हैं और ऐसे समय में किराया बढ़ाना जनता के हित में नहीं होगा।

सीएम से मांगा बैठक का समय :  प्राइवेट बस ऑपरेटरों ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने परिवहन विभाग के सचिव वरुण रोजम से मुलाकात भी की है। बैठक के दौरान उन्होंने बस कारोबार से जुड़ी समस्याओं और आर्थिक दबाव की जानकारी अधिकारियों को दी। साथ ही मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री के साथ बैठक का समय दिलाने का आग्रह भी किया गया है ताकि उद्योग की परेशानियों पर विस्तार से चर्चा हो सके।

यूनियन के अनुसार पंजाब में इस समय करीब 2500 बड़ी प्राइवेट बसें और लगभग 5000 मिनी बसें चल रही हैं। इन बसों से जुड़े हजारों परिवारों की रोजी-रोटी इस कारोबार पर निर्भर है। ऑपरेटरों ने दावा किया कि वे हर महीने करीब आठ करोड़ रुपये का टैक्स सरकार को देते हैं, जिससे परिवहन क्षेत्र राज्य के राजस्व में बड़ा योगदान देता है।

मुफ्त बस यात्रा का असर प्राइवेट ऑपरेटरों पर

प्राइवेट बस ऑपरेटरों ने यह भी कहा कि महिलाओं के लिए सरकार द्वारा शुरू की गई मुफ्त बस यात्रा योजना का सबसे ज्यादा असर निजी बस कारोबार पर पड़ा है। उनका कहना है कि अब अधिकतर महिलाएं सरकारी बसों में मुफ्त सफर करती हैं, जिसके कारण प्राइवेट बसों में यात्रियों की संख्या कम हुई है। इससे आमदनी पर सीधा असर पड़ा है।

बस ऑपरेटरों ने सरकार से मांग की कि मौजूदा हालात को देखते हुए मोटर व्हीकल टैक्स में राहत दी जाए ताकि निजी परिवहन व्यवस्था को आर्थिक संकट से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते राहत नहीं मिली तो आने वाले समय में कई ऑपरेटरों के लिए कारोबार चलाना मुश्किल हो सकता है। फिलहाल यूनियन सरकार के साथ बैठक का इंतजार कर रही है और उम्मीद जता रही है कि जल्द कोई सकारात्मक फैसला लिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

MoU Signed Between Red Cross

Fellowship offers “Earn While You Learn” opportunity for youth: DC Ashika Jain – Selected fellows to receive stipend and contribute to policy-making Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/june 27 : Deputy Commissioner Ashika Jain announced that...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘आईज ऑन मी’ पोस्टर को सिद्धू मूसेवाला के आधिकारिक पेज पर किया पोस्ट : सिधु मूससेवाला की हत्या से जुड़े राज़ों का खुलासा संभव

चंडीगढ़ : पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या को 29 मई 2026 को चार साल पूरे होने वाले हैं l  लेकिन इस मामले का मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ अब भी फरार है। हालाँकि,...
article-image
पंजाब

जीरा स्थित शराब फैक्ट्री के बाहर एक बार दोबारा माहौल तनावपूर्ण : प्रदर्शनकारी किसान बैरिकेड तोड़ते हुए नेशनल हाईवे को जोड़ने वाले लिंक रोड से पक्के मोर्चे की ओर जा रहे

जीरा : फिरोजपुर में जीरा स्थित शराब फैक्ट्री के बाहर एक बार दोबारा माहौल तनावपूर्ण बन गया है। किसान बाहर से शराब फैक्ट्री गेट के पास लगे पक्के मोर्चे की ओर बढ़ रहे हैं।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गन्ने के खेत में घास काट रहे किसान पर बाघ का हमला, पिता ने जान जोखिम में डालकर बचाई बेटे की जान

लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के बरबर क्षेत्र में शुक्रवार को गलरई भट्टे के समीप गन्ने के खेत में घास काट रहे एक किसान पर अचानक बाघ ने हमला कर दिया।...
Translate »
error: Content is protected !!