प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के खिलाफ जेएनयू में नारेबाज़ी वामपंथी और कांग्रेस की हताशा का प्रतीक : जयराम ठाकुर

by

देशवासियों के दिलों में बसते हैं नरेंद्र मोदी और शाह, अपशब्द कहने वालों को जवाब देगा देश

सरकार द्वारा आवासीय प्लाटों के रजिस्ट्रेशन फीस में वृद्धि जन विरोधी

एएम नाथ। शिमला :  पूर्व मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ लगाए गए आपत्तिजनक और अमर्यादित नारे एक सोची-समझी और घटिया साजिश का हिस्सा हैं। यह घटना वामपंथी और कांग्रेसी विचारधारा की उस हताशा को उजागर करती है, जिसमें सत्ता और जनसमर्थन से दूर होने के कारण अब नैतिकता, मर्यादा और लोकतांत्रिक मूल्यों को पूरी तरह त्याग दिया गया है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर इस प्रकार की दुर्भावनापूर्ण गतिविधियां न केवल निंदनीय हैं, बल्कि देश की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थाओं की गरिमा को भी ठेस पहुंचाने वाली हैं।
नेता प्रतिपक्ष श्री जयराम ठाकुर ने इस घटना की कड़े शब्दों में भर्त्सना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह देशवासियों के दिलों में बसते हैं और राष्ट्र सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ऐतिहासिक है। आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाकर भरा है, देश के हर नागरिक तक सरकार और गुड गवर्नेंस पहुंचा है। लाखों करोड़ की जनहित कार्य योजनाएं बिना रुके 12 साल से चल रहीहै। तो दूसरी तरफ अमित शाह जी के नेतृत्व में देश की आंतरिक सुरक्षा अभेद्य बनी हुईं है। नक्सलियों का रेड कॉरिडोर महज़ कुछ किलोमीटर में सिमट कर रह गया है। जो बहुत जल्दी पूर्णतया समाप्त हो जाएगा। देश की प्रगति, बढ़ती शक्ति और शांति ही कुछ लोगों को रास नहीं आ रही है। जो आए दिन अपनी हताशा में इस तरीके की हरकतें करते रहते हैं।
ऐसे लोगों की दुर्भावनापूर्ण सोच और नारेबाजी से न तो देश का मनोबल टूटेगा और न ही जनविश्वास कमजोर होगा। देश की जागरूक जनता ने पहले भी इस तरह की नकारात्मक राजनीति को नकारा है और भविष्य में भी करारा जवाब देती रहेगी। बिहार और दिल्ली के मंच कांग्रेस नेताओं के मंच पर रहते देश के प्रधानमंत्री को गाली दी गई और उसका खामियाजा कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने भुगता। आगे भी ऐसी सोच रखने वाले लोग इसी तरह जनता के दिलों से उतरते जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन को इस घटना की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि शैक्षणिक परिसरों को राजनीतिक षड्यंत्रों और अराजकता का अड्डा बनने से रोका जा सके।
आपदा की मार झेल रहे हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए अपने आशियाने का सपना पहले ही कठिन हो चुका है, लेकिन व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर सत्ता में आई सुख की सरकार लगातार उसे और महंगा बनाने में जुटी है। पहले भवन निर्माण के नक्शे पास करने की फीस में बेतहाशा वृद्धि की गई, फिर सरकार की मिलीभगत से सीमेंट के दाम बढ़ाए गए और अब रेरा के तहत हाउसिंग प्रोजेक्ट के पंजीकरण शुल्क में चार गुना बढ़ोतरी कर आम जनता पर एक और आर्थिक बोझ डाल दिया गया है। इन फैसलों का सीधा असर मध्यम वर्ग, युवाओं और आपदा प्रभावित परिवारों पर पड़ेगा, जिनके लिए घर बनाना या खरीदना अब और भी मुश्किल हो गया है। भारतीय जनता पार्टी इस जनविरोधी निर्णय की कड़ी निंदा करती है। प्रदेश की जनता अब समझ चुकी है कि व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर केवल महंगाई और आम आदमी की परेशानियां ही बढ़ी हैं। सरकार को चाहिए कि वह जनहित में फैसले ले और लोगों के सपनों पर कुठाराघात करना बंद करे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को केंद्र से शहीद का दर्जा देने की पंजाबियों के अमेरिकी संगठन ने अपील की

चंडीगढ़, 31 जनवरी :  नॉर्थ अमेरिकी पंजाबी एसोसिएशन (नापा) ने स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को शहीद का दर्जा देने की शुक्रवार को केंद्र से अपील की। शुक्रवार को यहां एक बयान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला रैड क्रॉस के लकी ड्रा की तारीख स्थगित

एएम नाथ। चम्बा :  जिला रैड क्रॉस सोसायटी चंबा द्वारा लक्की ड्रा के लिए निर्धारित तिथि 12 अक्टूबर 2024 को प्रशासनिक कार्यों के कारण स्थगित कर दिया गया है ।लक्की ड्रॉ की अगली तारीख...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी ने बैसाखी के अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा डलहौजी में माथा टेका

एएम नाथ। चंबा (बनीखेत) : नगर एवं ग्राम योजना, आवास तथा तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी आज चंबा जिला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डलहौजी पहुंचे। उन्होंने इस दौरान बैसाखी के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बजट के दिन सोना धड़ाम! 9000 हुआ सस्ता, 10 ग्राम का रेट देख उड़ जाएंगे होश

बजट वाले दिन सोने ने निवेशकों और खरीदारों दोनों को चौंका दिया है। बीते सप्ताह सोना और चांदी की कीमतों में जबरदस्त टूट देखने को मिली थी, जिसने निवेशकों को चौंका दिया। हालात ऐसे...
Translate »
error: Content is protected !!