स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को केंद्र से शहीद का दर्जा देने की पंजाबियों के अमेरिकी संगठन ने अपील की

by
चंडीगढ़, 31 जनवरी :  नॉर्थ अमेरिकी पंजाबी एसोसिएशन (नापा) ने स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को शहीद का दर्जा देने की शुक्रवार को केंद्र से अपील की।
शुक्रवार को यहां एक बयान में कहा गया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखे पत्र में, नापा के कार्यकारी निदेशक सतनाम सिंह चाहल ने इस बात पर जोर दिया कि देश के इन सबसे प्रसिद्ध क्रांतिकारियों को यह दर्जा काफी समय से लंबित है।
बयान के अनुसार, चाहल ने कहा, ”इन स्वतंत्रता सेनानियों ने भारत की स्वतंत्रता के लिए अपना बलिदान दिया, फिर भी उन्हें भारत सरकार ने आधिकारिक रूप से शहीद के रूप में मान्यता नहीं दी है। उनके अदम्य साहस और राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता को सम्मानित किया जाना चाहिए।”
उन्होंने कहा, ”…उनके असीम योगदान के बावजूद, उनके बलिदान को शहीद का दर्जा के साथ औपचारिक रूप से स्वीकार नहीं किया गया है।”
उन्होंने कहा कि नापा का मानना है कि उन्हें ”आधिकारिक रूप से शहीद का दर्जा” देने से देशभक्ति के मूल्यों के प्रति और राष्ट्र की निस्वार्थ सेवा के लिए भविष्य की पीढ़ियां भी प्रेरित होंगी।
चाहल ने कहा, ”हमें उम्मीद है कि भारत सरकार उन्हें यह दर्जा देने के लिए आवश्यक कदम उठाएगी। यह सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि इन महान क्रांतिकारियों की विरासत को संरक्षित किया जाए।”
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

40 ग्राम हेरोइन सहित महिला तस्कर गिरफ्तार

गढ़शंकर, 25 सितंबर : गढ़शंकर पुलिस द्वारा एक महिला तस्कर को 40 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया गया है। जानकारी देते थाना प्रभारी गढ़शंकर इंस्पेक्टर करनैल सिंह ने बताया के जिला पुलिस प्रमुख श्री...
article-image
पंजाब

26 जनवरी को मोहाली में रोष मार्च : गुरु ग्रंथ की बेअदबी मामलों में इंसाफ और बंदी सिखों की रिहाई के लिए

मोहाली : मोहाली में 26 जनवरी को रोष मार्च निकालने की तैयारी चल रही है। चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर वाईपीएस चौक के पास पक्का धरना लगाए बैठे सिख प्रदर्शनकारी 26 जनवरी को रोष मार्च निकालेंगे।...
article-image
पंजाब

कृषि कानूनों के खिलाफ माहिलपुर से गढ़शंकर तक निकाली ट्रैक्टर रैली।

गढ़शंकर – कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन में झूझ रहे जत्थेबंदियों के समर्थन में महिलाएं व बच्चे भी ताल ठोकते नजर आ रहे हैं। शनिवार को माहिलपुर से महिलाओं ने ट्रैक्टर रैली...
Translate »
error: Content is protected !!