प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से हिमाचल को बड़ी मदद : राजीव बिंदल

by

एएम नाथ । शिमला । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के माध्यम से केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को बड़ी राहत और मजबूत आधारभूत सुविधा प्रदान की है।

उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत प्रदेश के दूरदराज और ग्रामीण इलाकों को सड़कों से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार ने हजारों करोड़ रुपये की सहायता दी है, जिससे गांवों में रहने वाले लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी आसान हुई है।

डॉ. बिंदल ने गुरूवार को कहा कि हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य के लिए सड़कें केवल यातायात का साधन नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और बागवानी को जोड़ने वाली जीवनरेखा हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने इस सच्चाई को समझते हुए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना को प्राथमिकता दी और हिमाचल के सुदूर क्षेत्रों तक पक्की सड़कों का जाल बिछाने का काम किया।

उन्होंने बताया कि हाल ही में शिमला जिला के छैला से ओच्छघाट तक कृषि और बागवानी क्षेत्रों को जोड़ने वाली सड़क के सुधार और उन्नयन के लिए केंद्र सरकार ने लगभग 200 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। इस सड़क के बेहतर होने से सिरमौर, शिमला और सोलन जिलों के किसानों और बागवानों को सीधा लाभ मिलेगा। सेब, सब्जी और अन्य कृषि उत्पादों को मंडियों तक पहुंचाना आसान होगा, जिससे परिवहन लागत कम होने के साथ-साथ आमदनी बढ़ने की उम्मीद है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने इस परियोजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना केंद्र सरकार की विकासोन्मुख नीति और ग्रामीण भारत को मजबूत करने की सोच का उदाहरण है।

डॉ. बिंदल ने शिमला लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने इस सड़क परियोजना की मांग को लगातार मजबूती से उठाया और इसे केंद्र सरकार तक पहुंचाया। उनके अनुसार यह प्रयास जनभावनाओं को सामने लाने का था, जिसका सकारात्मक परिणाम अब प्रदेश को मिला है।

उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि 200 करोड़ रुपये की इस परियोजना का श्रेय लेने की कोशिश की जा रही है, जबकि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना पूरी तरह केंद्र सरकार की योजना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार का इसमें कोई प्रत्यक्ष योगदान नहीं है और श्रेय की राजनीति से हटकर वास्तविक विकास को समझने की जरूरत है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शादी समारोह के दौरान चुराह क्षेत्र की जुंगरा पंचायत में मकान की गिरी छत, कई घायल

एएम नाथ। चम्बा.: जिला चम्बा के चुराह उपमंडल की ग्राम पंचायत जुंगरा के शहवा गाँव में शादी समारोह के दौरान मिट्टी के मकान की छत गिरने की खबर सामने आई है। जिसमें कई लोगों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाल मेले में नगरोटा विस के सभी लोगों की सहभागिता होगी सुनिश्चित: बाली

सफल आयोजन के लिए कमेटियां गठित, बच्चों के लिए होंगे ज्यादा इवेंट प्रत्येक वर्ष में दो बार आयोजित किया जाएगा रोजगार मेला धर्मशाला, 19 जुलाई। नगरोटा में विकास पुरूष जीएस बाली की जयंती के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपनिदेशक जिला सैनिक कल्याण रि. कैप्टन अनुमेहा पाराशर ने उपायुक्त मुकेश रेपसवाल को लगाया फ्लैग 

एएम नाथ। चम्बा :  सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर उपनिदेशक जिला सैनिक कल्याण कार्यालय चंबा कैप्टन अनुमेहा पाराशर (सेवानिवृत) ने उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल को फ्लैग लगाया। इस अवसर पर उपायुक्त ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निहरी में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में 181 शिकायतों का निपटारा : जन समस्याओं का घर-द्वार पर निपटान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- विक्रमादित्य सिंह

नेरी से बाढु सड़क के निर्माण के तहत वन विभाग को 1.25 करोड़ रुपए की लेवी राशि वनीकरण के लिए शीघ्र जारी करने की घोषणा निहरी (मंडी), 10 अप्रैल। लोक निर्माण एवं शहरी विकास...
Translate »
error: Content is protected !!