बाल मेले में नगरोटा विस के सभी लोगों की सहभागिता होगी सुनिश्चित: बाली

by

सफल आयोजन के लिए कमेटियां गठित, बच्चों के लिए होंगे ज्यादा इवेंट
प्रत्येक वर्ष में दो बार आयोजित किया जाएगा रोजगार मेला
धर्मशाला, 19 जुलाई। नगरोटा में विकास पुरूष जीएस बाली की जयंती के उपलक्ष्य पर 25 जुलाई को आयोजित होने वाले बाल मेले के लिए कमेटियां गठित कर दी गई हैं इस के लिए बुधवार को नगरोटा के ओबीसी भवन में बाल मेले की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि बाल मेला नगरोटा विधानसभा क्षेत्र के सभी लोगों का अपना मेला है तथा इसमें सभी की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि बच्चों के मनोरंजन के लिए ज्यादा इवेंट रखे जाएंगे इस के लिए कमेटी के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस बार आपदा से शोकाकुल परिवारों के प्रति संवदेना के चलते सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे लेकिन अन्य सभी गतिविधियां पूर्व की भांति संचालित की जाएंगे।
आरएस बाली ने कहा कि बाल मेले को इस बार रोजगार के साथ भी जोड़ा गया है तथा पहला रोजगार मेला आयोजित करने के लिए सरकार की ओर से तैयारियां की जा रही हैं तथा एक वर्ष में दो बार रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें। इस रोजगार मेले में देश भर से सौ के करीब नामी गिरामी कंपनियों को आमंत्रित किया गया है इसमें आठ सौ से लेकर एक हजार तक युवाओं को विभिन्न कंपनियों में रोजगार दिलाने का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है।
पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि विकास पुरूष जीएस बाली की जयंती के उपलक्ष्य पर इस बार मेगा मेडिकल निशुल्क चेक अप कैंप आयोजित किया जाएगा जिसमें अपोलो, मैक्स, मेदांता, पीजीआई, फोर्टिज्स, डा राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज के विशेषज्ञ चिकित्सकों को आमंत्रित किया गया है इस दौरान टेस्ट तथा दवाइयां इत्यादि भी निशुल्क दी जाएंगे जबकि आंखों के आपरेशन भी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मेगा मेडिकल कैंप के लिए तैयारियां लगभग पूण कर ली गई हैं।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह, महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कुंता देवी, बीडीसी अध्यक्षा अंजना, दर्शन चंद वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अरुण कटोच महासचिव, कुलदीप धीमान सिटी अध्यक्ष, नीरज दुसेजा सिटी उपाध्यक्ष, प्रताप रियाड़ वरिष्ठ उपाध्यक्ष, तिलक राज सदस्य, महासचिव नरेंद्र धीमान अजय सिपहिया, डॉ नरेश बिरमाणी वरिष्ठ सदस्य, संतोष कुमार, प्रधान अजय भनियारी, वरिष्ठ सदस्य रोशनलाल खन्ना, राजेंद्र मल्होत्रा, अशोक कुमार, मुकेश मेहता, कृष्णपाल गुप्ता, बीडीसी सदस्य संतोष कुमारी, प्रधान जोनू, पंचायत प्रधान अल्पना, भूतपूर्व बीडीसी मीनाक्षी धीमान, बलदेव चौधरी, सोनू कटोच, स्वरूप चौहान, रंजीत, भीम सिंह, एमआर मंगलेश, पूर्व प्रधान कांता पठानिया और विभिन्न पंचायतों के प्रधान, सदस्य और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल विधानसभा मॉनसून सत्र: सुरक्षा चाक-चौबंद, 750 जवान तैनात; मोबाइल पर पूरी तरह रोक

एएम नाथ।  शिमला, 7 अगस्त: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के आगामी मॉनसून सत्र को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज्वाली जोन की अंडर -19 गर्ल्स जोनल खेलकूद प्रतियोगिता का कृषि मंत्री ने किया शुभारंभ : प्रदेश सरकार राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध:चंद्र कुमार*

एएम नाथ। ज्वाली,01 सितम्बर । कृषि व पशु पालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने आज रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला,पलोहड़ा में ज्वाली जोन की अंडर -19 गर्ल्स जोनल खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मतदान केन्द्रों की सूचियां 13 अगस्त तक जन साधारण के निरीक्षण के लिए उपलब्ध : मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा : संसदीय एवं विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के परिसीमन आदेश-2008 के अन्तर्गत जिला चम्बा के पुर्नगठित पाँचो विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों 1-चुराह (अ०जा०), 2-भरमौर (अ०ज०जा०), 3-चम्बा 4-डलहौजी व 5-भटियात के लिए...
हिमाचल प्रदेश

3 करोड़ रुपये का चेक भेंट किया एनएचपीसी लिमिटेड ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए

शिमला :  एनएचपीसी लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक ए.के. ग्रोवर ने वीरवार सायं मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू को एनएचपीसी की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए तीन करोड़ रुपये का चेक भेंट किया।  मुख्यमंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!