56.56 करोड़ शाहपुर नगर पंचायत में सीवरेज के लिए स्वीकृत, सीएम सुक्खू ने शाहपुर के लिए दी विकास की सौगात: पठानिया

by

धर्मशाला, 19 जुलाई। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान की है। यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर नगर पंचायत में 56.56 करोड़ सीवरेज के लिए स्वीकृत किए गए हैं जबकि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए डे बोर्डिंग स्कूल खोलने, मॉडर्न पुलिस स्टेशन के भवन, धारकंडी क्षेत्र में राजकीय महाविद्यालय को बजट और स्टाफ की स्वीकृति करने सहित लंज राजकीय महाविद्यालय के भवन में पानी बिजली बहाल करने और, जलशक्ति बिभाग की पानी की करोड़ो रूपये की योजनाओं को स्वीकृति प्रदान करके शाहपुर विस क्षेत्र के विकास को नई दिशा दी है।
विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में वर्तमान सरकार राज्य के बहुमुखी विकास के लिए तत्परता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि गरीब तथा जरूरतमंद लोगों को ध्यान में रखते हुए योजनाओं एवं कार्यक्रमों का निर्धारण सुनिश्चित किया जा रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि आपदा के दौरान भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आपदा प्रबंधों का स्वयं जायजा तथा निरीक्षण कर प्रभावितों को त्वरित फौरी राहत उपलब्ध करवाई है तथा राहत तथा पुनर्वास के कार्यों को भी गति प्रदान की है।
विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि विगत दिनों मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिलकर भारी बारिश से शाहपुर क्षेत्र में हुए नुक्सान की जानकारी भी दी है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों भारी बारिश के चलते शाहपुर क्षेत्र के चडी, राजोल, अंसुई, डोहब, रिडकमार, बोह, रुलेहड़, सल्ली, दरिणी, घेरा, कुठारना, खडीबेहि, भतल्ला व चंगर क्षेत्र की हार चक्कियां, ठेहड़, भरूपलाहड़, मनेई, परगोड़, लंज खास, अपर लंज, डडोली पंचायत का दौरा करके हुए नुकसान का जायजा लिया था। पठानिया ने कहा कि इन क्षेत्रों के लिए विशेष बजट का आग्रह किया है ताकि लोगों की भरपाई भी हो सके तथा उनकी सुविधाएं भी बहाल हो सकें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कैंटर कार की टक्कर में पति पत्नी और उनकी बेटी की मौत : कैंटर चालक मौके से फरार

गढ़शंकर : बिस्त दोआबा नहर पर कोट फतूही इलाके में गांव नूरपुर जट्टां में हुए एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक करीब...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पापा विधायक हैं, लाइसेंस की जरूरत नहीं : पुलिस ने रोका तो धौंस दिखाने लगा अमानतुल्लाह खान का बेटा; बुलेट जब्त

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने गश्त के दौरान बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसर से तेज आवाज निकाल रहे दो युवकों को पकड़ा है। इनमें एक युवक आप विधायक अमानतुल्ला खान का बेटा है। बुलेट के...
हिमाचल प्रदेश

नारी में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत जागरूकता शिविर आयोजित : विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टों ने की शिविर की अध्यक्षता

ऊना, 31 जुलाई – डेरा बाबा रूद्रानंद नारी में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना बारे जागरूक करने हेतू खंड स्तरीय जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का मुख्य उदेश्य जिला ऊना में अनाथ हुए बच्चों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंगला माता बनलगी का दो दिवसीय मेला शुरू : समापन समारोह में दून के विधायक राम कुमार चौधरी करेंगे शिरकत

पट्टा मेहलोग, 20 अप्रैल (तारा) :  विकास खंड पट्टा के तहत ग्राम पंचायत दाड़वा के गांव बनलगी में स्थित प्राचीन मंगला माता मंदिर परिसर में दो दिवसीय मेले का आयोजन 20 और 21 अप्रैल...
Translate »
error: Content is protected !!