प्रधानमंत्री ने कहा टोपी की राजनीति से बाहर निकलें : शिमला में जी-20 सम्मेलन के लिए कॉन्फ्रेंस हॉल नहीं

by

दिल्ली : मुख्य सचिवों के सम्मेलन में भाग लेने गए हिमाचल के अधिकारियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि टोपी की राजनीति से बाहर निकलें और समय के साथ अपने में बदलाव लाएं। प्रधानमंत्री ने मुख्य सचिवों के सम्मेलन में वन डिस्टिक वन प्रोडक्ट विषय को लेकर हुई बात में यह सब कहा। उन्होंने टेक्नोलॉजी के साथ अपने आप में बदलाव लाने और चीजों को मॉडिफाई करके उसकी ब्रांडिंग करने पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि हिमाचल के अफसर टोपी राजनीति से कभी बाहर ही नहीं निकल पाए।
सम्मेलन में इन विषयों पर हुई चर्चा :
दिल्ली में हुए मुख्य सचिवों के दूसरे सम्मेलन में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई, जिसमें जॉब क्रिएशन लघु उद्योग में रोजगार देना इन्वेस्टमेंट को बढ़ाना, इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर जोर देना, GST, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, वोकल फॉर लोकल और जी-20 सम्मेलन शामिल रहे। प्रधानमंत्री ने मुख्य सचिवों के साथ एक-एक करके बैठक की।
शिमला में जी-20 सम्मेलन के लिए कॉन्फ्रेंस हॉल नहीं :
प्रधानमंत्री मोदी ने इस सम्मेलन में हिमाचल के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में जी-20 सम्मेलन के लिए शिमला में कोई बड़ा कॉन्फ्रेंस हॉल नहीं होने पर भी चिंता जताई। प्रधानमंत्री ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर के इस सम्मेलन के लिए राजधानी शिमला में कोई बड़ा सम्मेलन हॉल नहीं है, जिस वजह से यह सम्मेलन कहीं और करना पड़ रहा है। बता दें कि जी-20 सम्मेलन के लिए शिमला के ठियोग में वेन्यू तय किया गया है। हिमाचल में जी-20 के 2 सम्मेलन होने हैं।
पहला सम्मेलन धर्मशाला में जून में हुआ था :
सभी राज्यों के मुख्य सचिवों का पहला सम्मेलन 15 जून को धर्मशाला में हुआ था, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। धर्मशाला में यह 3 दिवसीय सम्मेलन किया गया था। इस सम्मेलन में केंद्र, राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के करीब 200 से ज्यादा प्रतिनिधियों ने भाग लिया था। इस सम्मेलन में नई शिक्षा नीति लागू करने, शासन व्यवस्था और फसल विविधीकरण के अलावा कृषि में आत्मनिर्भरता पर चर्चा की गई थी। इसके बाद दूसरा सम्मेलन 2 दिन पहले दिल्ली में हुआ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भावी युवा मतदाताओं को बताया मतदान का महत्व : वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से ऑनलाइन वोट बना सकते हैं युवा : DC मनमोहन शर्मा

सोलन : ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में आज जेपी यूनिवर्सिटी वाकनाघाट में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) जागरूकता अभियान के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया...
article-image
पंजाब

श्री राम नवमी के अवसर पर माता चिंतपूर्णी मंदिर गढ़शंकर में किया कंजक पूजन

गढ़शंकर, 6 अप्रैल :  पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री राम नवमी का त्यौहार माता चिंतपूर्णी मंदिर नंगल रोड गढ़शंकर में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र से बड़ी संख्या में...
article-image
पंजाब

6 महीने से पैंशन ना मिलने से परेशान पंचयात समितियों व जिला परिषदें से सेवानिवृत हुए पैंशनरों दुारा डायरेकटरों के कार्यालय समक्ष लगाया धरना

मोहाली : गत छे महीने से पैंशन ना मिलने से परेशान पंचयात समितियों व जिला परिषदें से सेवानिवृत हुए पैंशनरों दुारा डायरेकटर ग्रामीण विकास व पंचायत विभाग पंजाब के मुख्य कार्यालय मोहाली के समक्ष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना के गांव बसोली का रोहित जसवाल मर्चेंट नेवी में बना कैप्टन

लगन, मेहनत और दृढ़ संकल्प के दम पर पाया मुकाम एएम नाथ। ऊना :  जिला ऊना के गांव बसोली रोहित जसवाल ने अपनी लगन, मेहनत और दृढ़ संकल्प के दम पर मर्चेंट नेवी में...
Translate »
error: Content is protected !!