प्रधानमंत्री मोदी की राष्ट्रहित अपील पर देश एकजुट, विपक्ष फैला रहा भ्रम : हर्ष महाजन

by

देश में किसी आवश्यक वस्तु की कमी नहीं, पैनिक फैलाने की राजनीति कर रहा विपक्ष : भाजपा

मजबूत अर्थव्यवस्था और नेतृत्व के दम पर हर वैश्विक संकट से उभरेगा भारत : हर्ष महाजन

एएम नाथ। शिमला : भाजपा के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से की गई राष्ट्रहित की अपील का समर्थन करते हुए कहा कि 140 करोड़ भारतीय प्रधानमंत्री के साथ मजबूती से खड़े हैं और देशहित में हर आवश्यक सहयोग देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की अपील पूरी तरह एहतियाती, स्वैच्छिक और दूरदर्शी सोच पर आधारित है तथा देश में किसी भी आवश्यक वस्तु की कोई कमी नहीं है।
हर्ष महाजन ने कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और समाजवादी पार्टी सहित विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री जिम्मेदारीपूर्वक देशवासियों से सहयोग की अपील कर रहे हैं, वहीं विपक्ष भ्रम और डर फैलाने की राजनीति में जुटा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष सोशल मीडिया के माध्यम से गैस सिलेंडर, खाद्य सामग्री और आवश्यक वस्तुओं की कमी को लेकर झूठे संदेश प्रसारित कर जनता में “पैनिक” पैदा करना चाहता है।
उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब किसी प्रधानमंत्री ने संकट के समय जनता से सहयोग की अपील की हो। पूर्व प्रधानमंत्रियों लाल बहादुर शास्त्री, जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी ने भी कठिन परिस्थितियों में देशवासियों से इसी प्रकार संयम और सहयोग का आह्वान किया था। उस समय कांग्रेस इसे जिम्मेदार नेतृत्व मानती थी, लेकिन आज वही कांग्रेस प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर राजनीति कर रही है।
महाजन ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में भारत की अर्थव्यवस्था “फ्रेजाइल फाइव” देशों में गिनी जाती थी, जबकि आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था है। उन्होंने कहा कि भारत का विदेशी मुद्रा भंडार लगभग 700 बिलियन डॉलर के आसपास है और सरकार ने संकट के समय भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को स्थिर रखा है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में कटौती कर जनता को राहत दी, जबकि कई विकसित देशों में ईंधन की कीमतों में भारी वृद्धि हुई।
भाजपा सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा सार्वजनिक परिवहन के उपयोग, वर्क फ्रॉम होम, स्वदेशी उत्पाद अपनाने और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की अपील राष्ट्रहित में है। उन्होंने विपक्ष से राष्ट्रीय मुद्दों पर राजनीति बंद कर देशहित में सहयोग करने की अपील की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के 6 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया , भारी से बहुत बारिश की आशंका : मला के शिव मंदिर में भूस्खलन साइट से एक और शव बरामद

शिमला : भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को राज्य के 6 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया, जहां भारी से बहुत बारिश की आशंका है। वहीं गुरुवार सुबह से जारी बारिश की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सलमान भोगपुर ने जीता छमकडी का दंगल

पट्टा मेहलोग, 9 जून (तारा) : विकास खंड पट्टा की ग्राम पंचायत गोयला के तहत माया पूरी धाम छमकड़ी में विशाल दंगल का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के इलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू को अब कांग्रेस हाईकमान भी नहीं लेता सीरियस : जयराम ठाकुर

जयराम ठाकुर ने कसा तंज : एक तरफ़ इनकी सरकार तीन साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर मंडी में रैली करने जा रही है वहीं दूसरी ओर इनकी पार्टी के शीर्ष नेताओं ने बना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जरलू में 20.31 करोड़ से बनेगा सब मार्केट यार्ड,कृषि मंत्री ने किया ई-किसान भवन का लोकार्पण : खेती में आधुनिक तकनीकें अपनाएं किसान – प्रो. चंद्र कुमार

मंडी, 9 अक्तूबर। कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने सोमवार को मंडी जिले के लूणापानी में ई-किसान भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि 65 लाख रुपये से निर्मित इस भवन से...
Translate »
error: Content is protected !!