प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान कैंप लगाया 32 गर्भवतियों की मेडिकल जांच की

by

गढ़शंकर : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) देश में तीन करोड़ से अधिक गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व देखभाल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत लाभार्थियों को हर महीने की नवीं तारीख़ को प्रसव पूर्व देखभाल सेवाओं (जांच और दवाओं सहित) का न्यूनतम पैकेज प्रदान किया जाता है।
इसी के तहत आज प्राइमरी हेल्थ सेंटर पोसी में जांच कैंप लगाया गया। इस संबध में जानकारी देते हुए सीनियर मेडिकल अधिकारी डॉ रघबीर सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान भारत सरकार की एक नई पहल है, जिसके तहत प्रत्येक माह की निश्चित 9 तारीख को सभी गर्भवती महिलाओं को व्यापक और गुणवत्तायुक्त प्रसव पूर्व देखभाल प्रदान करना सुनिश्चित किया गया है।
इस अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर उनकी गर्भावस्था के दूसरी और तीसरी तिमाही की अवधि (गर्भावस्था के 4 महीने के बाद) के दौरान प्रसव पूर्व देखभाल सेवाओं का न्यूनतम पैकेज प्रदान किया जाता है।उन्होंने बताया कि आज पोसी बिंजों व पनाम में 32 गर्भवतियों की जांच की गई। इस कार्यक्रम की प्रमुख विशेषता यह हैं कि प्रसव पूर्व जांच सेवाएं ओबीजीवाई विशेषज्ञों/चिकित्सा अधिकारियों द्वारा उपलब्ध करायी जाएगी। इस मौके पर जोगिंदर कौर एल एच वी,संतोष कुमारी,रंजीत कौर ए एन एम् ने गर्भवतियों की जांच की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

प्राथमिकता के आधार पर जनता की समस्याओं का किया जा रहा है निपटारा: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने वार्ड नंबर 28 में वाटर सप्लाई पाइप लाइन व वार्ड नंबर 2 में सडक़ निर्माण कार्य की करवाई शुरु आत होशियारपुर, 12 सितंबर: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने वार्ड नंबर...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सेंट्रल जेल से रिहा गुरु : सिद्धू का केंद्र व पंजाब सरकार पर जोरदार हमला, मान अखबारी मुख्यमंत्री, पंजाब में राष्ट्रपति शासन लाने की साजिश की जा रही

पटियाला : सेंट्रल जेल से नवजोत सिंह सिद्धू शनिवार को 317 दिन बाद रिहा हो गए। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को 1988 में पटियाला में हुए रोडरेज केस में 19 मई 2022 को...
article-image
पंजाब

कशिश ने दसवीं की कक्षा में सांईस में सौं प्रतिशत अंक किए प्राप्त : शहीद बलदेव राज सरकारी सीनियर सैंकंडरी सकूल बीनेवाल का दसवीं कक्षा का नतीजा रहा शानदार

गढ़शंकर : शहीद बलदेव राज सरकारी सीनियर सैंकंडरी सकूल बीनेवाल का दसवीं कक्षा का नतीजा शानदार रहा। यह जानकारी देते हुए सांईस अध्यापक पवन शर्मा ने बताया कि स्कूल के प्रिसीपल प्रगट सिंह के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दर्दनाक हादसा : म​णिमहेश यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ दर्दनाक हादसा, तीन की मौत, 10 घायल

एएम नाथ। भरमौर (चम्बा) : चंबा के भरमौर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हादसे में एक मासूम बच्ची समेत तीन की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं 10 लोग गंभीर...
Translate »
error: Content is protected !!