चेयरमैन पवन दीवान ने एनआरआई भाईचारे को किया सम्मानित

by

चंडीगढ़ 9 नवंबर: एनआरआई भाईचारा समय-समय पर पंजाब के विकास में अपना योगदान देता रहा है। इसी कड़ी में, पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान ने उद्योग भवन पहुंचने पर स्पेन के लाली ठंडी और बेल्जियम के सोनी बठला को सम्मानित किया।
इस मौके पर दीवान ने पंजाब के विकास में एनआरआई भाईचारे की अहमियत का जिक्र किया, जो समय-समय पर लोगों को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने में अपना योगदान देते रहते हैं। उन्होंने एनआरआई भाईचारे से राज्य के उद्योगों में निवेश करने की अपील की। लुधियाना में हाल ही में हुए इन्वेस्टमेंट समिट के दौरान मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और उद्योग मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली ने भी एनआरआई समुदाय से राज्य में निवेश करने की अपील की थी। इसी बीच, लाली ठंडी और सोनी बठला ने कहा कि वे पंजाब को आगे बढ़ते देखना चाहते हैं। उन्होंने एनआरआई भाईचारे के हित में चन्नी सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की। इस मौके पर कपिल शर्मा, सरपंच गुरदीप सिंह, सरपंच जसप्रीत सिंह, गुरप्रीत सिंह विर्क, ईशविंदर सिंह गोराया भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सिर पर मिला चोट का निशान : दो बहनों का इकलौता भाई था मृतक

बठिंडा :  किसान आंदोलन में खनौरी बॉर्डर पर बठिंड़ा के किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान बल्लो गांव के 21 वर्षीय किसान शुभकरण सिंह के रूप में की गई है। युवा किसान...
article-image
पंजाब

‘मिशन प्रगति’… सीएम मान ने बठिंडा में लॉन्च किया : युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग और शारीरिक प्रशिक्षण

बठिंडा :  मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को बठिंडा की जिला पुस्तकालय में मिशन प्रगति के तहत नामांकित अभ्यर्थियों एवं विद्यार्थियों से संवाद किया। इस पहल के अंतर्गत नौकरी तलाशने वालों को नौकरी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अर्श डल्ला के 2 मुख्य शूटर गिरफ्तार : 4 टारगेट किलिंग की कोशिशों को टाला

गुरप्रीत सिंह हरी नौ की हत्या में शामिल होने के कारण आतंकवादी अर्श डल्ला के दो मुख्य शूटरों की गिरफ्तारी से पंजाब पुलिस ने कम से कम चार संभावित टारगेट किलिंग की कोशिशों को...
article-image
पंजाब

हाईकोर्ट ने कहा : डीजीपी व गृह सचिव हाजिर होकर दें जवाब – अपना कर्तव्य निभाने में पंजाब पुलिस नाकाम,

 चंडीगढ़  :   भगोड़ा करार दिए जा चुके वरिंदर पाल सिंह उर्फ वीपी सिंह उर्फ वीपी हांडा की एफआईआर दर्ज होने के चार साल बाद भी गिरफ्तारी न होने पर पंजाब पुलिस को नाकाम बताते...
Translate »
error: Content is protected !!