प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत हरिपुर में स्थापित होगा सौर ऊर्जा संयंत्र : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

by

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना पर जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित

एएम नाथ। चंबा :  प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिला चंबा की ग्राम पंचायत हरिपुर में लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से सौर ऊर्जा संयंत्र, सौर गली रोशनियाँ (स्ट्रीट लाइटें) तथा छतों पर 200 किलोवाट क्षमता का सोलर प्लांट स्थापित किया जाएगा।
यह जानकारी उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने योजना से संबंधित जिला स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।


उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत हरिपुर में स्थापित होने वाले 200 किलोवाट के सौर ऊर्जा संयंत्र के लिए आवश्यक विभागीय औपचारिकताएँ पूर्ण की जा रही हैं।
उपायुक्त ने खंड विकास अधिकारी चंबा और परियोजना अधिकारी हिम ऊर्जा को निर्देश दिए कि वे पंचायत प्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर 6 बीघा भूमि का प्रावधान सुनिश्चित करें तथा परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करें। साथ ही, एफआरए केस शीघ्र तैयार करने के भी निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत हरिपुर के पाँच वार्डों में प्रत्येक वार्ड में 10 सौर स्ट्रीट लाइटें स्थापित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त, पंचायत घर एवं चार शिक्षण संस्थान भी इस योजना से प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होंगे।
उपायुक्त ने बताया कि सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित होने के पश्चात ग्राम पंचायत हरिपुर को प्रति वर्ष लगभग 10 से 11 लाख रुपये की आय प्राप्त होगी, जिससे पंचायत आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनेगी।
बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा, खंड विकास अधिकारी महेश चंद ठाकुर, परियोजना अधिकारी हिम ऊर्जा शशिकांत, सहायक अभियंता तेजू राम ठाकुर, अमित कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल की कांग्रेस सरकार संकट में : विधायक बबलू की वोट लेकर फंसा पेंच- जिन विधायकों पर शक उन्हें दी सीआरपीएफ की सिक्योरिटी , कांग्रेस के 6 और 3 निर्दलीय विधायक पहुंचे पंचकूला

एएम नाथ।  शिमला : हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा की एक सीट के लिए मंगलवार को हुई वोटिंग में कांग्रेसी विधायकों के जमकर क्रॉस वोटिंग के बाद विधायक बबलू की वोट लेकर फंसा पेंच फंसा...
article-image
पंजाब

5 बदमाशों को आठ अवैध हथियारों समेत खन्ना पुलिस ने किया गिरफ्तार : चालक सहित 2 फरार

खन्ना : खन्ना पुलिस ने विभिन्न जगहों पर नाकाबंदी कर पांच बदमाशों को आठ अवैध हथियारों समेत गिरफ्तार किया है। यह जानकारी एसपी (डी ) प्रज्ञा जैन ने पत्रकार वार्ता में दी। एसपी ने...
article-image
Uncategorized , पंजाब

दोस्तों ने दिया चिट्टे का ओवरडोज और बुझ गया घर का इकलौता चिराग ….होटल में बर्थडे पार्टी, तीन दोस्तों सहित 8 मामला दर्ज

बठिंडा ।  बठिंडा में 19 साल के युवक की ड्रग ओवरडोज से मौत हो गई। युवक दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी में गया था। आरोप है कि उसके दोस्तों ने उसे चिट्टे का ओवरडोज...
article-image
पंजाब

शहीद भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट शाहपुर में लगाई त्रिवेणी

गढ़शंकर,  30 जुलाई: आज शहीद भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा निकटवर्ती गांव शाहपुर में त्रिवेणी लगाई गई। यह त्रिवेणी दर्शन सिंह पूर्व सरपंच ने गांव के लोगों के साथ मिलकर लगाई। इस अवसर...
Translate »
error: Content is protected !!