राजस्व संबंधी लंबित मामलों का शीघ्र समाधान किया जाए सुनिश्चित : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

by

राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित ..उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता

एएम नाथ। चंबा :; उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि राजस्व संबंधी लंबित मामलों के शीघ्र समाधान के लिए सभी संबंधित अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर व्यवस्था सुनिश्चित बनाएं। यह निर्देश आज उन्होंने उपायुक्त कार्यालय के सभागार में राजस्व अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए।
बैठक में उपायुक्त ने सभी उपमंडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून के दौरान प्राकृतिक आपदा से हुई क्षति का शीघ्र प्राक्कलन तैयार करें ताकि प्रभावित लोगों को समय रहते राहत उपलब्ध करवाई जा सके।
उन्होंने कहा कि एक वर्ष से अधिक समय से लंबित राजस्व मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए। उपायुक्त ने राजस्व संबंधी विभिन्न मामलों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अतिक्रमण से संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम को उपमंडल स्तर पर ऐसे मामलों की नियमित समीक्षा करने को भी कहा।
उन्होंने ऑडिट पैरा के अंतर्गत रिकवरी प्रक्रिया को गति देने, मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन 1100 पर प्राप्त राजस्व संबंधी शिकायतों का शीघ्र निपटारा निर्धारित समय सीमा में सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा।
इसके अतिरिक्त बैठक में निशानदेही, तकसीम, कब्जा नाजायज, इंतकाल, जमाबंदी नवीनीकरण, राजस्व भवनों के निर्माण एवं मरम्मत कार्य, वसूली, पुस्तकालय निर्माण, पुराने विलेख प्रविष्टि तथा राजस्व विभाग के रिकॉर्ड की स्कैनिंग प्रक्रिया जैसे विषयों की भी समीक्षा की गई।
बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा, जिला राजस्व अधिकारी विक्रमजीत सिंह, सहायक आयुक्त अपराजिता चंदेल, एसडीएम चंबा प्रियांशु खाती, एसडीएम भटियात पारस अग्रवाल, जिला योजना अधिकारी जीवन कुमार सहित तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

12 अगस्त को रोजगार कार्यालय चम्बा में आयोजित होगा कैंपस इंटरव्यू : जिला रोजगार अधिकारी

एसबीआई लाइफ इन्शुरन्स द्वारा भरे जाएंगे 8 पद एएम नाथ। चम्बा : जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि महिला और पुरुष वर्ग के लिए 12 अगस्त को रोजगार कार्यालय बालू चंबा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एडीसी ने बैंको को निर्धारित लक्ष्यों तथा नीतियों का पालन करने के दिए निर्देश : जिला में बैंको ने जून तक वितरित किए 570.49 करोड़ रूपये के ऋण

ऊना: 23 सितंबर: जिला स्तरीय बैंक सलाहकार एवं समीक्षा बैठक आज बचत भवन ऊना में अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डाॅ अमित कुमार शर्मा अतिरिक्त उपायुक्त ऊना की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अवैध खनन पर रोक को लेकर नियमित निगरानी और संयुक्त कार्रवाई बनाई जाए सुनिश्चित : ADC अमित मैहरा

एएम नाथ। चम्बा :  अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी (एडीएम) अमित मैहरा ने कहा कि ज़िले में अवैध खनन से संबंधित मामलों पर प्रभावी रोकथाम के लिए विभागीय स्तर पर नियमित निगरानी सुनिश्चित बनाई जाए। साथ...
हिमाचल प्रदेश

नशे से ग्रस्त महिलाओं के पुनार्वास हेतू कुल्लू में स्थापित किया नशा निवारण एवं पुनर्वास केंद्र

ऊना, 20 अप्रैल – सहायक आयुक्त ऊना वरिन्दर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नशे से पीड़ित महिलाओं के पुनर्वास के लिए जिला रेड क्राॅस सोसाइटी कुल्लू द्वारा भुंतर में 15 बिस्तर वाला...
Translate »
error: Content is protected !!