माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में एक दिवसीय प्राथमिक चिकित्सा एवं खोज और बचाव तकनीक प्रशिक्षण शिविर आयोजित

by

ऊना, 21 मार्च – जिला आपदा प्रबंधन एवं प्राधिकारण ऊना द्वारा राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, 14 वीं बटालियन, जसूर के सहयोग से माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में “बुनियादी प्राथमिक चिकित्सा एवं खोज और बचाव तकनीक“ पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।यह जानकारी देते हुए जिला आपदा प्रबंधन नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त, ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य मंदिर दर्शन के दौरान बढ़ी भीड़ की स्थिति में मंदिर अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ स्वयंसेवियों को ट्रेनिंग देना है ताकि अधिक भीड़ के दौरान किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति में यदि कोई आपात चिकित्सा की स्थिति बनती है तो प्राथमिक चिकित्सा प्रदान करने में सक्षम हो। प्रशिक्षण शिविर में लगभग 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इन प्रतिभागियों में माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर प्रशासन, पुलिस विभाग, गृह रक्षक 12वीं बटालियन के जवानों ने प्राथमिक चिकित्सा एवं खोज और बचाव तकनीक के गुर सीखे। महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि विश्व विख्यात शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में 22 से 30 मार्च तक चैत्र नवरात्र मेले के मद्देनजर प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी गयी ताकि इस धार्मिक स्थल में आयोजित होने वाले मेलों के दौरान स्थानीय स्तर पर भीड़ की स्थिति में प्राथमिक चिकित्सा एवं बचाव के कार्य कर सके।
इस अवसर पर डीडीएम ऊना के ट्रेनिंग एंड कैपेसिटी बिल्डिंग कोऑर्डिनेटर सुमन चहल, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, 14 वीं बटालियन, जसूर से टीम कमांडर इंस्पेक्टर शेखर चैहान, चिंतपूर्णी मंदिर अधिकारी बलवंत पटयाल व असिस्टेंट कंट्रोलर फाइनेंस शम्मी राज सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

धारा 118 में होगा संशोधन : हिमाचल में लैंड यूज की अ‌वधि 3 प्लस 2 साल करने का प्रस्ताव

शिमला : हिमाचल सरकार उन गैर-हिमाचलियों (नॉन हिमाचली) को राहत देने की तैयारी में है, जो हिमाचल मुजारियत एवं भू-सुधार अधिनियम 1972 की धारा-118 के तहत प्रदेश में जमीन खरीदेंगे। जयराम सरकार धारा-118 में...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ पुलिस की बड़ी कामयाबी, चार लूट मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार

चाकू की नोक पर लूट करने वाले दो युवक दबोचे, आठ मोबाइल और एक्टिवा बरामद सेक्टर-39 थाना पुलिस ने सुलझाए चार सनसनीखेज लूट केस, 100 फीसदी रिकवरी पुनीत महाजन। चंडीगढ़ : चंडीगढ़ पुलिस को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निजी कंपनी द्वारा सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के भरे जाएंगे 150 पद : अरविंद सिंह चौहान

जिला चंबा में विभिन्न स्थानों पर 3 से 7 मार्च तक कैंपस इंटरव्यू का आयोजन एएम नाथ। चम्बा :  जिला रोजगार अधिकारी चंबा अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय चंबा (बालू)...
समाचार , हिमाचल प्रदेश

चम्बा में 82.14 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के मुख्यमंत्री सुक्खू ने किए लोकार्पण व शिलान्यास

चम्बा : मुख्यमंत्री सुखविंद सिंह सुक्खू ने आज चम्बा दौरे के दौरान ज़िला चम्बा के लिए 82.14 करोड़ रुपये लागत की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। उन्होंने 4.55 करोड़ रुपये की लागत...
Translate »
error: Content is protected !!