प्रधान मंत्री को सोच के चलते तेजी से तरक्की की ओर बढ़ रहा है भारत: केन्द्री मंत्री सोम प्रकाश

by

विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान प्रधान मंत्री के संबोधन में हुए शामिल
– लोगों को देश के विकास के लिए मिलकर काम करने का किया आह्वान
टांडा, होशियारपुर, 9 दिसंबर:
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ऐसी नीतियों के पीछे एक प्रेरक शक्ति हैं जो नागरिकों को शक्ति प्रदान करती है और समावेशी विकास को उत्साहित करती है। उन्होंने कहा कि 20247 तक भारत को विकसित भारत बनाना उनका विजन है परंतु उनके नेतृत्व व नीतियों के चलते भारत इस मील के पत्थर को बहुत पहले हासिल कर सकता है।
केंद्रीय राज्य मंत्री आज होशियारपुर के गांव उहड़पुर में भारत सरकार के फ्लैगशिप स्कीमों के कुछ लाभार्थियों के साथ प्रधान मंत्री की बातचीत का हिस्सा बने और विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होने वाले लोगों को संबोधित करने के लिए पहुंचे। विशेष जागरुकता वैनों के माध्यम से यह यात्रा होशियारपुर सहित पंजाब के सभी जिलों में चल रही है।
देश की समूची प्रगति के बारे में प्रधान मंत्री के रिकार्ड किए भाषण व लाभार्थियों की कहानियां, पैंफलेट, कैलेंडरों व छोटी किताबों के रुप में जागरुकता सामग्री को दर्शाती एल.ई.डी स्क्रीन वाली वैन भी समागम वाले स्थान पर मौजूद थी।
उन्होंने इस मौके पर उपस्थित लोगों को विकसित भारत का प्रण दिलाया व देश के सर्वपक्षीय तरक्की के लिए मिल कर काम करने का आह्वान किया।
पंजाब में विकसित भारत संकल्प यात्रा के जीवन व समुदायों को बदलने में कमाल का काम किया है। आज तक यात्रा ने 1.25 लाख से अधिक लोगों की भागीदारी वाली करीब 1300 ग्राम पंचायतों को कवर किया है। दिलचस्प बात यह है कि विकसित भारत प्रोग्राम में शामिल होने में महिलाओं की गिनती पुरुषों से अधिक है जो कि जीवन के हर क्षेत्र के व्यक्तियों को शक्ति प्रदान कर रहा है।
सोम प्रकाश ने ड्रोन स्कीम की वकालत करते हुए इस बारे में विस्तार से बताया जो महिलाओं के स्वंय सहायता समूहों को सशक्त बनाने के साथ-साथ पुराने अभ्यास के मुकाबले बहुत कम पैसे में संतुलित अनुपात में नैनो खाद का छिडक़ाव भी करेगी। इस दौरान उन्होंने नजदीक के खेत में ड्रोन उड़ाने के लिए हाथ भी आजमाए।
उन्होंने कहा कि यात्रा हमारा संकल्प विकसित भारत अभियान का एक अभिन्न अंग है जो कि देश की सारी योग्य जनसंख्यया को लाभ प्रदान करने के लिए खड़े आखिरी व्यक्ति तक पहुंचने के लिे केंद्र सरकार की वचनबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत पंजाब के 1.50 करोड़ से अधिक लोगों को लाभ पहुंचाया गया है व प्रधान मंत्री आवास योजना के अंतर्गत 4 करोड़ से अधिक लोग लाभ ले चुके हैं।
इस दौरान प्रधान मंत्री किसान निधि योजना व प्रधान मंत्री आवास योजना के कुछ लाभार्थियों ने इन स्कीमों के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने के बाद मेरी कहानी मेरी जुबानी के अंतर्गत अपनी कहानियां  भी सुनाई। केंद्रीय मंत्री ने उनके से कुछ से बातचीत की व लाभार्थियों को उज्जवला कनेक्शन भी सौंपा। राज्य में अब तक ऐसे 4000 से अधिक लाभार्थियों ने अपने अनुभव सांझे किए हैं। इस मौके पर केंद्र सरकार ने कई विभागों के फार्म भर कर व आधार कार्ड अपडेट कर मौके पर ही लाभ देने के लिए स्टाल भी लगाए हुए हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री ने सभी को प्रधान मंत्री जन धन योजना, प्रधान मंत्री मुद्रा योजना, अटल पेंशन योजना, आयुष्मान भारत व विश्वकर्मा योजना के अलावा अन्य बहुत सी योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। बाद में सोम प्रकाश ने गांव रसूलपुर में एक अन्य विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शिरकत की।
इस मौके पर विधायक जंगी लाल महाजन, ए.डी.सी (विकास) बलराज सिंह, एस.डी.एम टांडा गगनदीप सिंह, बी.डी.पी.ओ डा. धारा कक्कड़, नायब तहसीलदार लवदीप सिंह धूत , फील्ड प्रचार अधिकारी राजेश बाली, जवाहर खुराना, विजय कौशल, जंगवीर सिंह, अरविंदर सिंह रसूलपुर, चरनजीत सिंह, अमृतपा, सुखजीत कौर आदि भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस ने कहा था : बागवान सेब के दाम ख़ुद तय करेंगे : सरकार बनने के बाद अव मंत्री बागवानों से कह रहे के देश में ऐसी व्यवस्था नही — जय राम ठाकुर

एएम नाथ। तपोवन (धर्मशाला) शनिवार को बीजेपी विधायक दल ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में विधान सभा परिसर में सेब की पेटियों के साथ प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेसी...
article-image
पंजाब

सरैया डिस्टिलरी में पंजाब पुलिस ने जांच के लिए डाला डेरा : जांच टीम में एसएसपी, डिप्टी एसपी लेवल के अधिकारी शामिल

चौरीचौरा :  पंजाब के शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया के संपत्ति की जांच के लिए शनिवार को दोपहर 12 बजे आठ सदस्यीय टीम सीधे सरैया डिस्टिलरी...
article-image
पंजाब

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गुरूद्वारा साहिब मात्था टेकने जा रहे व्यक्ति की मौत

गढ़शंकर : मुख्य मार्ग गढ़शंकर- श्री आनंदपुर साहिब पर गुरूद्वारा श्री शाहीदा सामने गुरुघर में मात्था टेकने आए एक व्यक्ति को तेज रफतार एक अज्ञात एसयूवी ने आपनी लपेट में ले लिया जिससे उसकी...
article-image
पंजाब , समाचार

डंकी रूट केस’ में ईडी की बड़ी कार्रवाई: 13 ठिकानों पर छापेमारी, करोड़ों की नकदी-सोना-चांदी जब्त

जालंधर : ईडी  के जालंधर आंचलिक कार्यालय ने पीएमएलए, 2002 के तहत अवैध आप्रवासन से जुड़े ‘डंकी रूट केस’ में बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 और 19 दिसंबर 2025 को पंजाब, हरियाणा और नई...
Translate »
error: Content is protected !!