प्रधान मंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 अगस्च तक होगी रजिस्ट्रेशन: डिप्टी कमिश्नर

by

होशियारपुर, 18 अगस्त:
महिला व बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से प्राप्त पत्र के अनुसार डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि प्रधान मंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 अगस्त 2023 तक आनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि यह पुरस्कार हर वर्ष उन बच्चों को दिया जाता है, जिन्होंने असाधारण बहादुरी का कार्य किया हो व स्पैशल बच्चों, जिनमें असाधारण योग्यताओं के साथ विशेष असाधारण उपलब्धि हासिल की हो,  वे असाधारण बच्चें, जिन्होंने खेल, समाज सेवा, विज्ञान व तकनीक, वातावरण, कला व संस्कृति व नवीनता के क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल की हो, राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता के हकदार हों। उन्होंने कहा कि जो बच्चे भारत के नागरिक हैं व प्रार्थना पत्र देने की अंतिम तिथि तक 18 वर्ष से कम आयु के हैं व मांगी गई योग्यता वाले हैं, वे प्रधान मंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार की वैबसाइट द्धह्लह्लश्चह्य://ड्ड2ड्डह्म्स्रह्य.द्दश1.द्बठ्ठ पर 31 अगस्त तक अपनी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अवार्ड में एक मैडल होता है, जो कि प्रधान मंत्री जी की ओर से दिया जाता है। डिप्टी कमिश्नर ने अपील की कि यह पुरस्कार एक राष्ट्रीय पुरस्कार है। इस लिए जिले के ऐसे बच्चों की रजिस्ट्रेशन करवाई जाएं ताकि इन बच्चों को एक अलग पहचान मिल सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

‘जेड प्लस’ कवर मुहैया मुख्यमंत्री भगवंत मान को : तैनात होंगे सीआरपीएफ के 55 जवान, सीआरपीएफ जल्द ही यह काम संभालेगी

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को देश और विदेश से संभावित खतरों के मद्देनजर केंद्र ने ‘जेड प्लस’ श्रेणी की सशस्त्र सुरक्षा प्रदान की है। मुख्यमंत्री भगवंत मान मान की सुरक्षा केंद्रीय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

10 की मौत, 35 घायल : न्यू-ईयर मना रहे लोगों को अमेरिका में ट्रक से रौंदा

अमेरिका :  लुइसियाना राज्य के न्यू ऑर्लियंस शहर में एक जनवरी को एक शख्स ने नए साल का जश्न मना रहे लोगों पर पिकअप ट्रक चढ़ा दिया। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई,...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

6,692 पदों पर हिमाचल में निकलीं नौकरियां : 28 तक करें अप्लाई ….कितनी होगी सैलरी

एएम नाथ। शिमला।  हिमाचल प्रदेश सरकार ने बेरोजगार युवाओं को बड़ी सौगात देते हुए आउटसोर्सिंग के आधार पर बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। कुल सात श्रेणियों में भर्तियां होंगी। सबसे ज्यादा भर्तियां...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रेस काउंसिल के नाम से नहीं हो सकता किसी भी संस्था का पंजीकरण

हमीरपुर 28 नवंबर। प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया यानि भारतीय प्रेस परिषद के नाम के दुरुपयोग को रोकने और इस प्रतिष्ठित संस्था की गरिमा बनाए रखने के लिए सरकार ने विशेष एडवाइजरी जारी की है।...
Translate »
error: Content is protected !!