बाढ़ पीडि़तों की जिला रैड क्रास सोसायटी की ओर से सहायता के लिए निभाई जा रही अग्रणी भूमिका

by

होशियारपुर, 18 अगस्त :  डिप्टी कमिश्नर-कम-अध्यक्ष जिला रैड क्रास सोसायटी कोमल मित्तल के नेतृत्व में चलाई जा रही जिला रैड क्रास सोसायटी की ओर से प्राकृतिक आपदा जैसी नाजुक स्थितियिों में एक अग्रणी संस्था बन कर पीडि़तों की सहायता की जा रही है। इस संबंधी जानकारी देते हुए सचिव जिला रैड क्रास सोसायटी मंगेश सूद ने बताया कि बहुत तेज बारिश पडऩे के कारण भाखड़ा व पौंग डैम ओवरफ्लो हो रहे हैं। जिस कारण मुकेरियां व तलवाड़ा के गांवों में पानी की बहुत मार पड़ी है, इस लिए रैड क्रास सोसायटी की ओर से इस प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए पूरा योगदान डाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला रैड क्रास सोसायटी व जिला रोजगार कार्यालय की पूरी टीम की ओर से मुकेरियां के रिलीफ कैंप भंगाणा व गांव महिताबपुर के बाढ़ प्रभावित लोगों में जाकर राहत सामग्री जैसे कि फ्रूट पैकेट, ब्रैड पैकेट, बिस्कुट, फल, फ्रूट जैम, पानी की बोतलें, ओडमोस, तेल की बोतलें, कंघी, टूथ पेस्ट, टूथ ब्रश, नहाने वाले साबुन, कपड़े धोने वाले साबुन, शेविंग किटें, सैनेटरी पैड, मच्छरदानी आदि मुहैया की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि रैड क्रास सोसायटी को दान में मिलने वाली सहायता द्वारा चलाया जाता है। इस लिए समूह जनता से अपील की जाती है कि इस प्राकृतिक आपदा के मौके पर वे पीडि़तों की वित्तिय या अन्य किसी भी तरह की सेवा करने के लिए अपना बहुमूल्य योगदान दें, ताकि लगातार बाढ़ पीडि़तों को सहायता पहुंचाई जा सके। इस समाज कल्याण के कार्य के लिए निजी तौर पर सोमवार से शुक्रवार सुबह 9 बजे से सांय 5 बजे तक रैड क्रास सोसायटी के कार्यालय, जोधा मल रोड, नजदीक सिविल लाइन्ज, होशियारपुर आकर फोन नंबर 95153-76340 व 88727-33930 पर जानकारी ली जा सकती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लोहागढ़ हादसा नहीं, हत्या ! CCTV और मोबाइल डेटा से खुला राज 5053 पन्नों की चार्जशीट, 85 गवाहों के बयान; केतन हत्याकांड में पुलिस ने मंगेतर पर लगाए गंभीर आरोप

लोहागढ़ हादसा नहीं, हत्या का मामला; सिया गोयल और चेतन चौधरी के खिलाफ पुलिस ने पेश किए CCTV, मोबाइल डेटा, कॉल रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्य पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुणे ग्रामीण पुलिस...
article-image
पंजाब

डेंगू रोकथाम में लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त, जिन घर में पाया गया डेंगू का लारवा किया जाएगा चालान: अपनीत रियात

होशियारपुर, 15 सितंबर: डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि डेंगू के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए अब प्रशासन की ओर से किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और डेंगू...
article-image
पंजाब

   लव कुमार गोल्डी द्वारा शहर में पीने वाले पानी के  ट्यूबवैल का काम करवाया शुरू 25 लाख की लागत से लगवाया जा रहा है ट्यूबवैल

गढ़शंकर : कांग्रेस के प्रदेश महासचिव और पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी द्वारा आज शहर के वार्ड नंबर 13 में गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में पीने वाले पानी के ट्यूबवेल का काम शुरू करवाया।...
Translate »
error: Content is protected !!