प्रवासियों को एक हफ्ते के भीतर गांव छोड़ने को कहा….बोले- वे सार्वजनिक स्थानों पर करते हैं नशा

by

फतेहगढ़ साहिब :  खमाणों ब्लॉक स्थित गांव लखनपुर (गरचां पत्ती) की पंचायत ने एक विवादास्पद और गैरकानूनी आदेश जारी करते हुए गांव में रह रहे प्रवासी परिवारों को एक सप्ताह के भीतर गांव खाली करने को कहा है। पंचायत का आरोप है कि ये प्रवासी युवक रजवाहे के किनारे डेरा जमाए हुए हैं, गांव की गलियों में बिना वजह घूमते हैं, सार्वजनिक स्थलों पर बीड़ी-सिगरेट पीते हैं और महिलाओं व बच्चों को परेशान करते हैं।

पंचायत ने यह भी दावा किया है कि कुछ लोग नशीली भांग की खेती और सेवन में शामिल हैं, जिससे गांव का माहौल बिगड़ रहा है और अपराध व असुरक्षा बढ़ रही है। हालांकि, कानूनी जानकारों के अनुसार इस तरह का फरमान संविधान और नागरिक अधिकारों का उल्लंघन है और प्रशासन को इस पर संज्ञान लेना चाहिए।

काम करने आए, अब डेरा जमा लिय… गांव के निवासियों का कहना है कि ये प्रवासी परिवार पहले तो धान लगाई और गेहूं की कटाई के मौसम में मजदूरी करने आए, लेकिन अब स्थायी रूप से गांव में रहने लगे हैं। यदि उनके पास आधार कार्ड या पहचान पत्र होते तो स्थिति अलग होती, लेकिन इनकी पहचान न होने से कानून व्यवस्था पर संकट खड़ा हो गया है।

जमींदार रखना चाहता है, तो जिम्मेदारी ले …  गांव के सरपंच ने कहा है कि यदि कोई जमींदार इन प्रवासी मजदूरों को अपने मोटर या खेतों पर काम पर रखना चाहता है, तो वह ऐसा कर सकता है लेकिन केवल पहचान पत्र लेकर और पूरी जिम्मेदारी के साथ।  पंचायत ने प्रशासन से अपील की है कि वह गांव में अपराध, नशे और असामाजिक गतिविधियों के डर को देखते हुए प्रवासी परिवारों को हटाने में सहयोग करे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दो युवकों की नशे ने छीन ली जिंदगी : परिवार वाले बोले- खुलेआम बिक रहा नशा, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

गुरदासपुर/बठिंडा। राज्य में शुक्रवार को नशे से दो युवकों की मौत हो गई। गुरदासपुर के गांव बाबोवाल में नशे का टीका लगाने से 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान अमित मसीह...
article-image
पंजाब

चार साल की कैद और 20 हजार रुपये जुर्माना : लॉ अफसर को सीबीआई की विशेष अदालत ने पंजाब के रिश्वत लेने का दोषी करार देते हुए सुनाया फैसला

चंड़ीगढ़ । लॉ अफसर को सीबीआई की विशेष अदालत ने पंजाब के रिश्वत लेने का दोषी करार देते हुए चार साल की कैद और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। लॉ अफसर...
article-image
पंजाब

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने शंभू बार्डर पर पकड़ी 38 किलो अफीम : लुधियाना का एक व्यक्ति कार से पंजाब लेकर आ रहा था सप्लाई

चंडीगढ़  :  नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो  की टीम ने एक गप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर भारी मात्रा में अफीम पकड़ने में सफलता दर्ज की है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम को सूचना मिली...
Translate »
error: Content is protected !!