नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने शंभू बार्डर पर पकड़ी 38 किलो अफीम : लुधियाना का एक व्यक्ति कार से पंजाब लेकर आ रहा था सप्लाई

by

चंडीगढ़  :  नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो  की टीम ने एक गप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर भारी मात्रा में अफीम पकड़ने में सफलता दर्ज की है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम को सूचना मिली थी कि पंजाब में ड्रग्स का धंधा करने वाला लुधियाना का एक व्यक्ति अफीम की बड़ी खेप लेकर आ रहा है।

इसके बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो  की टीम ने शंभू बार्डर के पास नाकाबंदी कर दी। लुधियाना का व्यक्ति किआ सेलटोस गाड़ी लेकर जैसे ही पहुंचा को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने उसे घेर लिया। जब कार की तलाशी ली तो उसमें से 38 किलोग्राम अफीम की बड़ी खेप बरामद हुई। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि यह खेप झारखंड से आई थी और लुधियाना का स्मगलर डिलीवरी लेकर आ रहा था।

अधिकारियों ने पुष्टि की लेकिन आरोपी की पहचान बताने से इनकार
शंभू बार्डर पर अफीम से लदी गाड़ी पकड़े जाने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारी पकड़े गए आरोपी को अपने साथ लेकर लुधियाना में पहुंचे। लुधियाना में नशे के सौदागर के घर पर पर भी दबिश दी गई। घर की भी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो से अधिकारियों ने तलाशी ली।  इसी बीच टीम के साथ आए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जोनल निदेशक अनजीतस सिंह  बताया कि अफीम की एक बड़ी खेप पकड़ी गई है। उन्होने कहा कि वह इससे ज्यादा कुछ नहीं बता सकते । आरोपी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अभी जांच चल रही है। वह कुछ नहीं कह सकते।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज गढ़शंकर में एमकाम स्मैसटर तीसरा का नतीजा रहा शानदार

गढ़शंकर :बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज ,गढ़शंकर के एमकाम स्मैसटर तीसरा का नतीजा शानदार रहा। यह जानकारी देते विभाग के प्रमुख प्रो कंवर कुलवंत सिंह ने बताया कि छात्र नितिन ने 79.33% अंक प्राप्त...
पंजाब

नगर कौंसिल गढ़शंकर के लिए अव 64 प्रत्याशी मैदान में, तेरह ने नाम लिए वापिस

गढ़शंकर: नगर कौंसिल गढ़शंकर के लिए होने वाले 14 फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए आज नामांकन वापिस लेने के बाद 64 प्रत्याशी मैदान में रह गए है तो तेरह ने आज अपने...
article-image
पंजाब

पंजाब में धमाकों के बाद सियासी संग्राम : राघव चड्ढा ने CM भगवंत मान से पूछा- ISI को क्लीन चिट क्यों?

नई दिल्ली : पंजाब के जालंधर और अमृतसर में हुए बम धमाकों के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है। इन घटनाओं को लेकर राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत...
article-image
पंजाब

ऐच्छिक नीति घटकर आधी, मंत्री खर्च कर सकेंगे सिर्फ 1.50 करोड़ : ले मुख्यमंत्री को ऐच्छिक ग्रांट के रूप में 10 करोड़ और कैबिनेट मंत्रियों को तीन करोड़

चंडीगढ़ : पंजाब कैबिनेट की बैठक में स्कूलों की साफ-सफाई और सुरक्षा समेत चार बड़े फैसलों पर मोहर लगी। इसके तहत प्रदेश के स्कूलों की साफ-सफाई, सुरक्षा और मैनेजमेंट के लिए एमएमसी (स्कूल मैनेजमेंट...
Translate »
error: Content is protected !!