प्रशासकीय कार्यप्रणाली में कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका : DC जतिन लाल

by
रोहित जसवाल।  ऊना 19 नवम्बर: हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ, ऊना की जिला स्तरीय संयुक्त सलाहकार समिति, ऊना की बैठक बुधवार जिला मुख्यालय पर स्थित बचत भवन में उपायुक्त जतिन लाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों और ज़िला के अराजपत्रित कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में गैर-राजपत्रित कर्मचारियों से सम्बन्धित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें वेतनमान व भत्तों से सम्बिधित विसंगतियां, पदोन्नति, वरिष्ठता सूची, कार्यस्थल पर सुरक्षा व अन्य सुविधाओं के उन्नयन, एनजीओ भवन का निर्माण जैसे मुद्दे प्रमुख रहे।
उपायुक्त ने कहा कि प्रशासकीय कार्यप्रणाली में कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है और सरकार की नीतियों व योजनाओं को धरातल पर सफल बनाने में कर्मचारियों का प्रमुख योगदान है। उन्होंने कर्मचारियों को पूर्ण पारदर्शिता, निष्ठा, तत्परता व ईमानदारी तथा अनुभवों से समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अधिकारी व कर्मचारी आपसी तालमेल से कार्य करें, जिससे विकास को नई दिशा तथा प्रशासनिक कार्य प्रणाली को और गति मिल सके। उपायुक्त ने कर्मचारियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और आश्वस्त किया कि जिला स्तरीय सभी मांगों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी और राज्य स्तरीय मांगों को शीघ्र आगे प्रेषित किया जाएगा।
एनजीओ भवन निर्माण पर उठाए गए मुद्दे पर एक्सियन लोक निर्माण विभाग ने कहा कि आबंटित भूमि लोक निर्माण विभाग के अधीन है और विभाग को आबंटित भूमि पर केवल लोक निर्माण के अधीन योजनाओं का निर्माण करने का प्रावधान है। इस पर उपायुक्त ने कहा कि इस भूमि अधिग्रहण मामले को पुनः प्रेषित किया जाए ताकि इस मामले को शीघ्र हल किया जा सके। पशु चिकित्सालय भवन हरोली की खराब हालत पर उपायुक्त ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस भवन को जल्द डिस्मेंटल किया जाए ताकि नये भवन का निर्माण किया जा सके।
आईपीएच के तकनीकी कर्मचारियों के तीन टायर वेतनमान के मामले पर उपायुक्त ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस मामले पर सकारात्मकता से विचार करके हल किया जाए। जबकि बैठक में बैंकों में वेतन खाते पर कर्मचारी की मृत्यु पर दी जाने वाली सुविधाओं बारे कर्मचारियों को जानकारी दी जाने, पंचायत सचिवों को अवकाश वाले दिन विशेष ग्राम सभाओं के दिन डयूटी देने के बदले अवकाश का प्रावधान करने जैसे मामलों पर उचित कार्रवाई शीघ्र करने का आश्वासन दिया।
आईपीएच परियोजनाओं तक मशीनरी लाने और ले जाने के लिए के रास्तों के निर्माण की मांग पर उपायुक्त ने सम्बन्धित एसडीएम को निर्देश दिये कि जिन परियोजनाओं तक रास्तों के निर्माण में असुविधा हो रही हैं, वहां की वास्तुस्थिति का अवलोकन कर उपयुक्त कार्रवाई की जाए।
आपात सेवा में कार्यरत कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा हो
ज़िला ऊना में आपत सेवा में कार्यरत अग्निशमन कर्मियों को अस्पतालों मंे कैशलेस चिकित्सा सुविधा दिये जाने के मामले पर उपायुक्त ने कहा कि अग्निशमन कर्मीयों की जोखिमपूर्ण सेवा है। अतः इस संदर्भ में आवेदन प्रस्तुत करें ताकि राज्य स्तर पर मामला हल करवाया जा सके।
इस अवसर पर जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष रजनीश शर्मा ने उपायुक्त जतिल लाल का स्वागत किया और कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं व मांगों के समाधान के लिए तत्परता, व्यक्तिगत रुचि दिखाने व सकारात्मक सहयोग के लिए उनका आभार प्रकट किया।
बैठक में सहायक आयुक्त वरिन्द्र शर्मा, डीएसपी अजय ठाकुर, सीएमओ डा. एसके वर्मा और विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के महासचिव राजेश कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा सिंह, महासचिव राजेश कुमार सहित जिला ऊना सहित सभी विकास खण्डों के कर्मचारी प्रतिनिधि और अन्य कर्मचारी नेता भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीएम चंबा अरुण शर्मा ने की अध्यक्षता : लोकसभा चुनाव में विकलांग मतदाताओं को सुविधा उपलब्ध करवाने  को लेकर बैठक आयोजित

एएम नाथ। चंबा 27 मार्च :   सहायक रिटर्निंग अधिकारी व एसडीएम चंबा अरुण शर्मा की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव को लेकर आज एसीसीएइ की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उन्होंने बताया कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दुर्गा पुर धारडी स्कूल में गणतंत्र दिवस पर शहीद को किया याद

पट्टा मेहलोग, 27 जनवरी : शहीद धर्मेंद्र सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुर्गापुर धारड़ी में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस व शहीद धर्मेंद्र का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम में शहीद धर्मेंद्र के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नादौन में चिट्टा विरोधी रैली निकाली, सफाई अभियान भी चलाया

नादौन 03 फरवरी। रैडक्रॉस सोसाइटी की उपमंडल इकाई ने मंगलवार को यहां विभिन्न शिक्षण संस्थानों एवं अन्य संस्थाओं के सहयोग से चिट्टा विरोधी रैली निकाली और उसके बाद ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल ध्यानू भक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सूही मेला एवं साहू जातर ज़िला स्तरीय मेला घोषित : विधायक नीरज नैय्यर ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का किया आभार   

एएम नाथ। चंबा, 7 मार्च :   विधायक नीरज  नैय्यर ने  चंबा के प्रसिद्ध सूही मेला एवं साहू जातर    को राज्य मंत्रिमंडल द्वारा कैबिनेट बैठक में ज़िला स्तरीय मेला  घोषित करने पर  मुख्यमंत्री ठाकुर...
Translate »
error: Content is protected !!