*प्रदेश सरकार प्रत्येक छात्र तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध : किशोरी लाल*

by
*राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संसाल एवं लनौड में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित*
बैजनाथ, 19 नवंबर : राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संसाल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया जिसमें बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के विधायक किशोरी लाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विधायक किशोरी लाल ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के स्तर को उन्नत बनाने एवं प्रत्येक छात्र तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि विद्यालयों में स्मार्ट क्लासों की स्थापना, विज्ञान एवं कंप्यूटर प्रयोगशालाओं के सुदृढ़ीकरण, खेल सुविधाओं के विस्तार, पुस्तकालयों के आधुनिकीकरण तथा आधारभूत संरचनाओं के विकास के लिए सरकार द्वारा निरंतर कदम उठाए जा रहे हैं।
संसाल क्षेत्र के विकास संबंधी जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि संसाल से पंजयाला तक वाया ठठारना सड़क का निर्माण कार्य प्रगति पर है साथ ही बीड़-गुनेहड़ बस सेवा के चलने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिली है। इसके अतिरिक्त 1 करोड़ 86 लाख रुपए की लागत से निर्मित संसाल–मढेड़ पेयजल योजना क्षेत्रवासियों को समर्पित कर दी गई है जिससे संसाल एवं आसपास के क्षेत्रों में पेयजल सुविधा में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।
*लनौड स्कूल में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बतौर मुख्यातिथि रहे उपस्थित*
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लनौड स्थित कंदराल में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में विधायक किशोरी लाल ने बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ऐसी सुदृढ़ और आधुनिक शिक्षा व्यवस्था विकसित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है, जिसमें विद्यार्थी केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रहकर व्यावहारिक, तकनीकी और नैतिक शिक्षा से भी सशक्त बनें।
उन्होंने उपस्थित लोगों तथा बच्चों को नशे से दूर रहने एवं समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि कोई संदिग्ध गतिविधि या नशे से संबंधित व्यक्ति दिखाई दे तो इसकी सूचना अभिभावकों एवं पुलिस प्रशासन को तुरंत दें।
समारोह में विद्यार्थियों ने लोकनृत्य, गीत-संगीत, नाट्य प्रस्तुति एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का मनमोहक प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों, अनुशासन एवं प्रतिभा के आधार पर मुख्यातिथि द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया एवं विद्यालयों को प्रोत्साहन स्वरूप 11-11 हजार रुपए प्रदान करने की घोषणा भी की।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संसाल के प्रधानाचार्य सुनील कुमार एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लनौड के प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों में विद्यालय द्वारा प्राप्त उपलब्धियों का विस्तृत विवरण रखा।
इस अवसर पर उपप्रधान कंदराल एवं प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव रविंदर राव, उपप्रधान संसाल संजीव कुमार,सहायक अभियंता जलशक्ति शरती शर्मा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अतुल चौधरी, पूर्व प्रधान कंदराल वीरेंद्र कटोच, एस एम सी प्रधान कृष्ण देवी, कांग्रेस कार्यकर्ता मदन ठाकुर, शक्ति चंद, सोनू कुमार, प्रताप चंद, रिंकू, बाबू राम, देशराज, कुलदीप, संसार चंद, सुरेश, महेंद्र डोहरी, गायत्री कटोच, प्यार चंद, मिलाप भट्ट, कुंजू राम सहित अभिभावक, अध्यापकगण तथा विभिन विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत नगर निगम ऊना की विशेष पहल : अब प्रत्येक माह की 10, 20 और 30 तारीख को घर-घर से होगा ई-वेस्ट संग्रहण

रोहित जसवाल।  ऊना, 4 अक्तूबर। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत नगर निगम ऊना ने एक सराहनीय पहल करते हुए नागरिकों की सुविधा के लिए प्रत्येक माह की 10, 20 और 30 तारीख को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वरोजगार योजनाओं तथा स्वयं सहायता समूहों से संबंधित ऋणों को प्राथमिकता दें बैंक – उपायुक्त

ऊना, 20 जून – जिला में स्वरोजगार योजनाओं तथा स्वयं सहायता समूहों से संबंधित ऋणों को सभी बैंक प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत दें ताकि जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में बेराजगारी की चुनौती से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

14 से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सप्ताह का होगा आयोजन : कक्षा 9 से 12वीं के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन निबंध एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता होगी आयोजित

अधिक जानकारी के लिए 01899-222280, 9816155910 पर किया जा सकता है संपर्क एएम नाथ। चम्बा :  कमांडेंट होमगार्ड कुशल चंद ने बताया कि 14 से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सप्ताह का आयोजन किया जाएगा।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सेना के जवान अक्षय कपूर पंचतत्व में विलीन : पत्नी ने दुल्हन के लिबास में अपने पति को दी अंतिम विदाई

एएम नाथ। धर्मशाला । धर्मशाला के साथ लगती ग्राम पंचायत बागनी के जवान अक्षय कपूर सोमवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। अक्षय कपूर का पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।...
Translate »
error: Content is protected !!