भारत भूषण आशू, विधायक परगट सिंह और कुशलदीप ढिल्लों का इस्तीफा स्वीकार

by

कांग्रेस पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल ने लिया बड़ा फैसला

एएम नाथ। जालंधर :  पंजाब कांग्रेस के तीन नेताओं द्वारा दिए गए इस्तीफे पर कांग्रेस के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल का फैसला आ गया है। उन्होंने तीनों नेताओं के इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं।
गौर हो कि लुधियाना में उप चुनाव हारने के बाद प्रत्याशी भारत भूषण आशु ने अपने कार्यकारी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया, तो वहीं गत दिवस दो और नेताओं ने भी इस्तीफे की घोषणा कर दी। जिनमें विधायक परगट सिंह और श्री कुशलदीप ढिल्लों के नाम शामिल हैं। अब इन नेताओं के इस्तीफों को लेकर कांग्रेस नेता भूपेश बाघेल का बयान सामने आया है।
पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बाघेल ने एक टवीट के माध्यम से बताया कि भारत भूषण आशु ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष के पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। इसी तरह परगट सिंह और कुशलदीप ढिल्लों ने प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष पद छोड़ने का फ़ैसला किया है। तीनों इस्तीफ़े स्वीकार कर लिए गए हैं।
भूपेश बघेल ने अपने ट्वीट में लिखा कि इन तीनों नेताओं का इस्तीफा स्वीकार करने के साथ साथ इनके निवर्तमान दायित्व में तीनों नेताओं की सेवा के लिए पार्टी उनका आभार व्यक्त करती है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बच्चों को अच्छा इंसान बनाने में स्कूल और माता-पिता की भूमिका अहम – गोकुल बुटेल

मुख्यमंत्री के प्रधान आईटी सलाहकार गोकुल बुटेल ने प्रेसीडेंसी स्कूल के वार्षिक समारोह में की शिरकत एएम नाथ। शिमला : शिमला के प्रेसीडेंसी स्कूल, हरिदेवी, घनाहट्टी में आज 11वां वार्षिक समारोह हर्षोल्लास के साथ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विशेष बच्चों ने डीसी जतिन लाल को दी ‘हैपी न्यू ईयर’ की शुभकामनाएं

रोहित जसवाल। ऊना, 1 जनवरी। साल 2025 के शुभागमन पर विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के स्कूल ‘आश्रय’ के विद्यार्थियों ने उपायुक्त जतिन लाल के कार्यालय में पहुंचकर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर...
article-image
पंजाब

गांव मोहनोवाल में किसान अंदोलन में शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए कैंडल मार्च निकाला

गढ़शंकर: गांव मोहनोवाल में सरपंच लखवीर सिंह लख्खी के नेतृत्व में एनआरआई के सहयोग से समूह गांव वासियों ने किसान सयुंक्त र्मोचे के आहावान पर किसान अंदोलन में शहीद हो चुके किसानों को श्रद्धांजलि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल ने कहा कि 2 जून को सरेंडर करेंगे : सुप्रीम कोर्ट ने मुझे 21 दिनों को दी थी मोहलत

नई दिल्ली  :  दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी  के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार  को कहा कि वो रविवार (2 जून) को सरेंडर करेंगे। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ”सुप्रीम कोर्ट...
Translate »
error: Content is protected !!