प्रस्तावित श्री आनंदपुर साहिब जिले में गढ़शंकर डिवीजन को शामिल करने के प्रस्ताव के विरोध में गढ़शंकर शहर आधा दिन रहा बंद

by
बार एसोसिएशन गढ़शंकर व बिभिन्न राजनितिक पार्टियों ने शहर में किया रोष प्रदर्शन
गढ़शंकर, : प्रस्तावित श्री आनंदपुर साहिब जिले में सब डिवीज़न गढ़शंकर को शामिल करने के विरोध में सभी बार एसोसिएशन गढ़शंकर , बिभिन्न राजनितिक पार्टियों ,चैंबर ऑफ कॉमर्स ने कोर्ट काम्प्लेक्स से श्री आनंदपुर साहिब रोड़ तक जोरदार प्रदर्शन किया और गढ़शंकर के टुकड़े करने बंद करों , लोक एकता जिंदाबाद, पंजाब सरकार मुर्दाबाद’ के जमकर नारे लगाए। इस दौरान आधे दिन के लिए गढ़शंकर शहर में बाजार को आधे दिन के लिए बंद रखने के आह्वान का समर्थन मिला और आधे दिन के लिए अधिकांश दुकानें बंद रही।

प्रदर्शन दौरान विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि होशियारपुर जिले में श्री आनंदपुर साहिब से अधिक सुविधाएं हैं, जबकि श्री आनंदपुर साहिब को जिले से जोड़ने पर लोगों को काफी परेशानी का साहमना करना पड़ेगा।  उन्हीनों कहा कि गढ़शंकर सभ्याचारक और भूगोलिक तौर पर जिले होशियारपुर से जुड़ा हुआ है।  इस लिए गढ़शंकर के लोगों को जबरदस्ती प्रस्तावित जिले श्री आनंदपुर साहिब से जोड़ने नहीं दिया जायेगा।
विरोध प्रदर्शन में कामरेड दर्शन सिंह मट्टू,  कांग्रेस के हल्का इंचार्ज अमनप्रीत सिंह लाली ,कांग्रेस नेता जसवीर सिंह पुरखोवाल, भाजपा हलका प्रभारी गढ़शंकर निमिषा मेहता, कांग्रेस नेता सरिता शर्मा, कुलविंदर बिट्टू , युवा कांग्रेस नेता प्रणव किरपाल, सीपीआईएम गुरनेक भज्जल,महिंदर कुमार बढ़ोयान, सुभाष मट्टू , शिरोमणि अकाली दल के नेता इकवाल सिंह खेड़ा, हरप्रीत सिंह बेदी,  बार एसोसिएशन गढ़शंकर के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट पंकज किरपाल , बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राज कुमार भट्टी, एडवोकेट हरविंदर पाल ,एडवोकेट आरएस बेदी, एडवोकेट संजीव कालिया, एडवोकेट हरमनदीप सिंह कूनर, एडवोकेट रुपेश खन्ना , एडवोकेट संजीव कुमार डोड,  एडवोकेट अमरेंद्र सिंह भुल्लर, एडवोकेट दीपांकर लांब, एडवोकेट विक्रम सिंह,  एडवोकेट अनुराग भारद्वाज, एडवोकेट रमन कुमार गुजराल, एडवोकेट शशि कुमार, एडवोकेट गुरदीप सिंह सैनी, एडवोकेट हरप्रीत सिंह, एडवोकेट संजीव कुमार, एडवोकेट एल खन्ना, एडवोकेट सरिता कंवर, एडवोकेट अंजना डोड, एडवोकेट मधु राणा, एडवोकेट  ममता राणा, एडवोकेट तामिक्षा डोड, एडवोकेट रूपिका ठाकुर, एडवोकेट मनजीत,  एडवोकेट सुखपाल नागपाल , एडवोकेट रुपेश खन्ना , एडवोकेट राम नाथ राय, एडवोकेट सुरिंदर कुमार बंगा , एडवोकेट संजीव बंगा ,सहित बार एसोसिएशन के सदस्य और सभी पार्टियों के कार्यकर्ता शामिल हुए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कोट फतूह़ी में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया दशहरा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  जिला हुशियारपुर के गांव कोट फतूह़ी में स्थानीय नगरवासियों, प्रवासी भारतीयों और आसपास की संगतों के सहयोग से रामलीला प्रबंधक समिति की ओर से दशहरा पर्व महान श्रद्धा और उत्साह के...
article-image
पंजाब

केंद्रीय जल शक्ति टीम ने जल सरंक्षण संबंधी निर्मित किए गए स्ट्रक्चरों का किया दौरा

होशियारपुर, 11 जुलाईः  डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल की ओर से जल शक्ति अभियान के अंतर्गत होशियारपुर के दौरे पर आई केंद्रीय टीम के डायरेक्टर एम.ओ.पी.एस.डब्लयू( भारत सरकार) के केंद्रीय नोडल अधिकारी विनय कुमार प्रजापित...
article-image
पंजाब

आनंद आश्रम भंमियां में वार्षिक मेला आयोजित 

गढ़शंकर, 3 नवंबर: हर साल की तरह गुरशरण महाराज 1008 की बरसी पर छिंज मेला आयोजित किया गया जिसमें उच्च दर्जे के पहलवानों ने भाग लिया। इस बार का मेला गुरशरण महाराज के परम...
Translate »
error: Content is protected !!