शिक्षण संस्थानों में तीसरे शनिवार को आयोजित होंगी चुनावी साक्षरता गतिविधियां : मुकेश रेपसवाल

by

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप युवा वर्ग के माध्यम से लक्षित समूह को मतदाता पंजीकरण, चुनावी प्रक्रिया में प्रत्येक वोट के महत्व व राष्ट्र निर्माण के प्रति अपने वोट की शक्ति का महत्वपूर्ण दायित्व निभाने में जागरूकता लाने के लिए जिला के सभी शिक्षण संस्थानों में चुनावी साक्षरता क्लब (इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब) गठित किए गए हैं।

उन्होंने सभी शिक्षण संस्थानों में नियुक्त
नोडल अधिकारियों को प्रत्येक माह के तीसरे शनिवार को ईएलसी गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए हैं ।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इलैक्टोरल लिटरेसी क्लब के माध्यम से युवाओं को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करते ही मतदाता पंजीकरण के लिए प्रेरित करना, मतदात के महत्व पहचान पत्र, ईवीएम-वीवीपैट व चुनावी प्रक्रिया से सम्बधित जानकारियां उपलब्ध करवाई जाएंगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

JPSC परीक्षा घोटाला: 60-70 लाख में नौकरी पक्की कराने का दावा, CID पूछताछ में कथित सेटिंग का खुलासा

रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के बीच मामला और गंभीर होता जा रहा है। CID की जांच में गिरफ्तार एक आरोपी से पूछताछ के दौरान...
article-image
पंजाब

सतनाम सिंह सीपीआईएम के ब्रांच सचिव चयनित 

गढ़शंकर, 9 सितम्बर: आज सीपीआईएम शाखा भज्जल की बैठक गुरबिंदर कौर की अध्यक्षता में हुई, जिसमें पार्टी जिला सचिव होशियारपुर और राज्य सचिवालय सदस्य गुरनेक सिंह भज्जल ने संबोधित किया और कहा कि पार्टी...
Translate »
error: Content is protected !!