प्राइवेट स्कूलों की प्री-प्राइमरी विंग और सभी प्ले-वे स्कूलों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य : डीसी आशिका जैन

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :
समाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास विभाग, पंजाब द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों/संस्थाओं/प्ले-वे स्कूलों, जो अर्ली चाइल्ड केयर एंड एजुकेशन (ECE) के क्षेत्र में कार्यरत हैं, के पंजीकरण के लिए अधिसूचना जारी की है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने बताया कि पंजाब राज्य में 3 से 6 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए ECE क्षेत्र में कार्यरत सभी संस्थाओं का विभाग द्वारा पंजीकरण प्रारंभ किया गया है। यह रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया गया है। संबंधित संस्थाएं जिला कार्यक्रम कार्यालय होशियारपुर या संबंधित सीडीपीओ कार्यालय से समन्वय कर एप्लिकेशन फॉर्म नंबर 1 प्राप्त कर सकती हैं।

अगर रजिस्ट्रेशन के दौरान किसी प्रकार की कठिनाई आती है, तो संस्थाएं जिला कार्यक्रम कार्यालय होशियारपुर या संबंधित ब्लॉक के सीडीपीओ से संपर्क कर सकती हैं। हर प्ले-वे स्कूल का पंजीकरण कराना आवश्यक है।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जिले में स्थित सभी निजी स्कूलों, संस्थाओं और प्ले-वे स्कूलों की वैरिफिकेशन की जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि वे सरकार द्वारा निर्धारित नीतियों का पूरी तरह पालन करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये महंगा : लेकिन ₹300 की सब्सिडी देगी सरकार, करोड़ों ग्राहकों को फायदा

नई दिल्ली : पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का असर अब भारत पर भी दिखने लगा है। इस तनाव के बीच घरेलू और कॉमर्शियल, दोनों ही एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। घरेलू...
article-image
पंजाब

पूर्व मंत्री आशु की अग्रिम जमानत याचिका खारिज : DSP ने कोर्ट में कहा कि अभी केस में आशु को अब तक नामजद नहीं किया : वकीलों ने कहा- गिरफ्तारी से पहले नोटिस दें

लुधियाना :  लुधियाना में 2,400 करोड़ रुपए के कथित भूमि घोटाले में पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु को बड़ा झटका लगा है। अतिरिक्त सत्र न्यायधीश गुरप्रीत कौर की काेर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पुलिस भर्ती में ‘चिट्टा’ टेस्ट होगा अनिवार्य -हर जिले में खुलेंगे नशा मुक्ति केंद्र….14.95 करोड़ की योजना मंजूर  : मादक पदार्थों के दुरूपयोग पर शून्य सहिष्णुता नीति अपना रही प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में नशे के खिलाफ प्रदेश सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों की विस्तार से समीक्षा की...
Translate »
error: Content is protected !!