घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये महंगा : लेकिन ₹300 की सब्सिडी देगी सरकार, करोड़ों ग्राहकों को फायदा

by

नई दिल्ली : पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का असर अब भारत पर भी दिखने लगा है। इस तनाव के बीच घरेलू और कॉमर्शियल, दोनों ही एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

इस बढ़ोतरी के बाद घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 900 रुपये के पार पहुंच गई है। हालांकि, मोदी सरकार की एक स्कीम में लाभार्थियों को 300 रुपये की सब्सिडी मिलती है। आइए डिटेल जान लेते हैं।

अभी कितनी हो गई कीमत?

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) की वेबसाइट के अनुसार नई बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में अब गैर-सब्सिडी वाली एलपीजी का 14.2 किलोग्राम का सिलेंडर 913 रुपये में मिलेगा। यह जुलाई 2023 के बाद का उच्चतम स्तर है। बता दें कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 11 महीने बाद कोई बदलाव किया गया है। इससे पहले 8 अप्रैल 2025 को इसकी कीमत 50 रुपये बढ़ाकर 853 रुपये प्रति सिलेंडर की गई थी।

उज्जवला योजना के लाभार्थियों को सब्सिडी

वहीं, उज्जवला योजना के लाभार्थियों को 300 रुपये की सब्सिडी के साथ एलपीजी सिलेंडर 613 रुपये पर मिलेगा। योजना के लाभार्थियों के लिए एलपीजी को ज्यादा किफायती बनाने और उनके द्वारा एलपीजी का निरंतर उपयोग सुनिश्चित करने के लिए, मई 2022 में सरकार ने 14.2 किलोग्राम सिलेंडर पर 200 रुपये (और 5 किलोग्राम कनेक्शन के लिए आनुपातिक रूप से निर्धारित) सब्सिडी देनी शुरू की। इसे बाद में बढ़ाकर 14.2 किलोग्राम सिलेंडर पर 300 रुपये (और 5 किलोग्राम कनेक्शन के लिए आनुपातिक रूप से निर्धारित) कर दिया गया। बता दें कि उज्जवला योजना के 10 करोड़ से ज्यादा लाभार्थी हैं। इस योजना की शुरुआत साल 2016 में शुरू हुई थी।

क्यों बढ़े सिलेंडर के दाम?

एलपीजी सिलेंडर के दाम में यह बढ़ोतरी पश्चिम एशिया में सैन्य संघर्ष शुरू होने के बाद वैश्विक ऊर्जा कीमतें तेजी से बढ़ने के बाद की गई है। कीमत बढ़ने के बावजूद पड़ोसी देशों की तुलना में भारत में रसोई गैस की कीमत सबसे कम है।कीमत में यह बढ़ोतरी आज यानी सात मार्च से प्रभावी है। कीमत में 11 महीने में दूसरी बार बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले पिछले साल अप्रैल में कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।

होटल और रेस्तरां जैसे प्रतिष्ठानों में इस्तेमाल की जाने वाली कॉमर्शियल एलपीजी की कीमत 19 किलोग्राम के हर सिलेंडर पर 114.5 रुपये बढ़ाई गई है। अब दिल्ली में इसकी कीमत 1,883 रुपये है। यह बढ़ोतरी एक मार्च को 19 किलोग्राम के हर सिलेंडर पर 28 रुपये बढ़ाए जाने के बाद की गई है। इस साल कॉमर्शियल एलपीजी की दरों में 302.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अंबेडकर सेना ने पंजाब में नशाखोरी रोकने और चुनाव में ईवीएम मशीन की जगह बैलेट पेपर का प्रयोग करने की मांग

राज्यपाल और राष्ट्रपति को भेजने के लिए नायब तहसीलदार गढ़शंकर  को सौंपा गढ़शंकर को ज्ञापन गढ़शंकर : ऑल इंडिया अंबेडकर सेना की पंजाब इकाई ने पंजाब में नशाखोरी को रोकने और ईवीएम मशीनों के...
article-image
पंजाब

On the second day of

Hoshiarpur/Sept.18/Daljeet Ajnoha :   Dr. Amandeep Kaur, Commissioner, Municipal Corporation Hoshiarpur, while giving information, said that the Government of India has organized a cleanliness program under the ‘Swachhata Hi Seva’ campaign from 14 September 2024...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री शगुन योजना की राशि बन्द करके सरकार गरीबों के साथ कर रही अन्याय

रोजगार न देने पर सरकार के खिलाफ गरजे भाजपा नेता जय सिंह कहा, कार्यालय में की जाएगी तालेबंदी एएम नाथ। चम्बा : बीते 2 सालों से मुख्यमंत्री शगुन योजना के तहत मिलने वाली 31...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईएचएम हमीरपुर के विद्यार्थियों की कई बड़ी कंपनियों में हुई प्लेसमेंट

बहुत ही शानदार रहा है होटल प्रबंधन संस्थान का प्लेसमेंट रिकॉर्ड : अभिषेक गर्ग इस वर्ष विभिन्न डिग्री एवं डिप्लोमा कोर्सों में प्रवेश के लिए आवेदन 25 मार्च तक एएम नाथ। हमीरपुर 20 मार्च।...
Translate »
error: Content is protected !!