मुख्यमंत्री के निर्देश पर पनसाई के परिवार की समस्या हल करने पहुंचे अधिकारी

by
एसडीएम निशांत शर्मा ने बिजली बोर्ड, जल शक्ति विभाग, लोक निर्माण विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ किया दौरा
एएम नाथ। नादौन 09 मार्च। ग्राम पंचायत पनसाई के गांव छोटा बल्ह में मुख्य बस्ती से काफी दूर बने एक नए मकान में बिजली और पानी के कनेक्शन के संबंध में चल रहे विवाद के समाधान के लिए एसडीएम निशांत शर्मा सोमवार को एक बार फिर बिजली बोर्ड, जल शक्ति विभाग, लोक निर्माण और राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के विशेष निर्देश पर पहुंचे एसडीएम ने शिकायतकर्ता वीना देवी, उनके परिजनों और गांववासियों के साथ व्यापक चर्चा की।May be an image of one or more people, people smiling and tree
एसडीएम ने बताया कि सहायक अभियंता (एचपीएसईबी), सहायक अभियंता (लोक निर्माण विभाग), नायब तहसीलदार कांगू तथा अन्य कर्मचारियों के साथ संयुक्त रूप से मौके का निरीक्षण किया गया है। उक्त निरीक्षण की संयुक्त निरीक्षण रिपोर्ट तैयार की गई है, जिसमें उन भूमि मालिकों का विवरण भी दिया गया है जिनकी भूमि से होकर प्रस्तावित बिजली की तार तथा पानी की पाइपलाइन गुजरनी है।
एसडीएम ने बताया कि संबंधित भूमि मालिकों के अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलने के बाद विद्युत लाइन और पाइपलाइन बिछाई जा सकती है। बिजली बोर्ड और जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे संयुक्त निरीक्षण रिपोर्ट में संलग्न सूची के अनुसार संबंधित भूमि मालिकों के साथ अतिशीघ्र मध्यस्थता बैठक करें, ताकि इस विवाद का सौहार्दपूर्ण समाधान निकाला जा सके। तत्पश्चात नियमों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए यथाशीघ्र कार्य प्रारम्भ करने हेतु कदम उठाए जाएं, जिससे आवेदक को बिजली एवं पानी की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।
साथ ही बल्ह गांव में पेयजल आपूर्ति में आ रही समस्या को भी अतिशीघ्र दूर करें।
उन्होंने कहा कि इस विवाद को जल्द ही सुलझा कर संबंधित परिवार को बिजली और पानी के कनेक्शन जारी कर दिए जाएंगे।May be an image of one or more people and tree
एसडीएम ने मौके पर उपस्थित सभी ग्रामीणों से भी सहयोग की अपील की। जिन लाेगों को विद्युत और पाइप लाइन के संबंध में आपत्ति है उनसे भी सहमति प्राप्त करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि बिजली व पानी मुख्यमंत्री जी की मुख्य प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर लगातार दो दिन छोटा बल्ह गांव पहुंचकर सर्वसम्मति बनाने का प्रयास किया गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पति जेल में, अब महिला और युवक चिट्टा के साथ गिरफ्तार

 हरोली :  पुलिस की विशेष जांच इकाई (एसआईयू) टीम ने ऊना जिले के हरोली के सीमावर्ती गांव पंडोगा में एचआरटीसी की बस में 8.53 ग्राम चिट्टा लेकर आ रहे एक महिला और युवक को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तपोवन में शीतकालीन विस सत्र इस बार नवंबर अंतिम सप्ताह में : कुलदीप सिंह पठानिया

दिसंबर माह में पर्यटन सीजन होने के कारण किया जाएगा बदलाव हिमाचल विस एक विधायी संस्था के रूप में देश भर में है सबसे बेहतरीन एएम नाथ। धर्मशाला : .हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पटवारी के 900 और गेस्ट फैकल्टी के आधार पर होगी 2600 शिक्षकों की भर्ती 

एएम नाथ। शिमला :   हिमाचल कैबिनेट की बैठक शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में इंडस्ट्री मिनिस्टर हर्षवर्धन चौहान, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह शामिल नहीं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल विधानसभा उपचुनाव : दूसरे दिन गगरेट में आजाद उम्मीदवार के रूप में एक नामांकन

एएम नाथ। ऊना, 8 मई :   विधानसभा उप चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के दूसरे दिन बुधवार को ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र से एक प्रत्याशी ने निर्वाचन अधिकारी एसडीएम गगरेट...
Translate »
error: Content is protected !!