शहर में ट्रैफिक लाइटों का खराब होना ट्रैफिक नियमों के उलंघन का कारण : खन्ना

by

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा :  भाजपा के पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा की पंजाब सरकार के आदेशों पर पुलिस ट्रैफिक नियमों की उलंघना करने के चलते लोगों के धड़ाधड़ चालान काट रही है परन्तु अफ़सोस की बात है कि नियमों की पालना करने की दुहाई देने वाली पंजाब सरकार अपना खुद का सिस्टम ठीक नहीं कर पा रही है।
उक्त विचार खन्ना ने प्रकाशित समाचार जिसमें फगवाड़ा-होशियारपुर मार्ग पर शहर के एंट्री चौक की ट्रैफिक लाइटें खराब होने सम्बन्धी बताया गया है को पंजाब सरकार की अनदेखी का एक जीता जागता उदाहरण बताया है। खन्ना ने कहा फगवाड़ा-होशियारपुर मार्ग पर होशियारपुर के एंट्री चौक जो कि पहले से ही दुर्घटना संभावित क्षेत्र है में ट्रैफिक लाइटों का खराब होना जनता की जिंदगियों के साथ खिलवाड़ है। खन्ना ने इस मामले सम्बन्धी प्रदेश मानवाधिकार आयोग को पत्र लिखकर पंजाब सर्कार के सम्बंधित विभाग से इस सम्बन्धी रिपोर्ट तलब करने और इन ट्रैफिक लाइटों को जल्द ठीक करवाने की मांग की है। खन्ना ने यह भी मांग की है कि शहर में जहाँ जहाँ भी ट्रैफिक लाइटें लगी हुई हैं उनके सही ढंग से काम करने को यकीनी बनाने के लिए भी सम्बंधित विभाग को निर्देश जारी किये जाएं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कन्यादान योजना तहत ऊना जिले में तीन वर्षों में 325 परिवारों को मिला डेढ़ करोड़ से अधिक का सहयोग

गरीब परिवारों की बेटियों के लिए संबल बनी मुख्यमंत्री कन्यादान योजना रोहित जसवाल। ऊना, 15 फरवरी. बेटी का विवाह हर परिवार के लिए भावनात्मक और गौरवपूर्ण क्षण होता है, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर...
article-image
पंजाब

Heritage Lights to Illuminate Historical

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Oct.29 : In a move aimed at enhancing public infrastructure and promoting urban beautification, MLA Brahm Shankar Jimpa inaugurated the installation of heritage-style lights across Hoshiarpur’s prominent markets, beginning from the iconic Ghanta...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाइकर्स ने ढाबा संचालक को मारी गोली : पुलिस कर रही तलाश

मंडी :  मंडी जिले में एक ढाबा संचालक को गोली मारी गई है। बाइकर्स पर आरोप लगा है।  हालांकि, अब तक आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है. मंडी शहर की पुलिस आरोपियों की...
Translate »
error: Content is protected !!