प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई हेतू सरकार द्वारा प्रदान की जाती है आर्थिक सहायता- महेंद्र पाल गुर्जर

by

ऊना, 25 मई – बारिश तथा आगजनी सहित किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार द्वारा प्रशासन के माध्यम से पीड़ित व्यक्ति को राहत राशि सहायतार्थ के रूप में प्रदान की जाती है। यह जानकारी कार्यकारी उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने दी। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक आपदा के कारण शत-प्रतिशत क्षतिग्रस्त पक्के अथवा कच्चे घर के लिए मैदानी इलाकों में 1 लाख 20 हज़ार रूपये तक तथा पहाड़ी क्षेत्रों में 1 लाख 30 हज़ार रूपये तक की राहत राशि दी जा सकती है। इसके अलावा आंशिक रूप से 15 प्रतिशत तक क्षतिग्रस्त पक्के घर के लिए 12 हज़ार 500 तथा कच्चे घर के लिए 10 हज़ार रूपये की राहत राशि प्रदान की जाती है।
उन्होंने बताया कि किसी भी व्यापारिक स्थल अथवा घराट इत्यादि को हुए नुकसान के लिए अधिकतम 10 हज़ार रूपये तथा दुकान इत्यादि को हुए नुकसान के लिए अधिकतम 25 हज़ार रूपये की मदद दी जाती है। किराए की दुकान को हुए नुकसान की स्थिति में राहत राशि दुकान के मालिक को प्रदान की जाएगी। किसी भी प्रकार के हट को हुए नुकसान के लिए 8 हज़ार रूपये तथा घर के साथ जुड़ी पशुशाला को हुए नुकसान के लिए 10 हज़ार रूपये की राहत राशि दी जाती है।
उन्होंने बताया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाए गए किसी भी मकान, दुकान अथवा हट इत्यादि को हुए नुकसान के लिए कोई भी राहत राशि नहीं दी जाएगी। महेंद्र पाल गुर्जर ने जिला वासियों से अपील की है कि हाल ही में जिला में हो रही बारिश और तूफान के कारण यदि किसी व्यक्ति के मकान, दुकान या पशुशाला इत्यादि को नुकसान हुआ हो तो इस संबंध में राहत राशि प्राप्त करने के लिए संबंधित एसडीएम कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला की 20 प्राथमिक पाठशालाओं में पायलट प्रोजेक्ट के तहत होगा शिक्षा में गुणात्मक सुधार

एएम नाथ। चम्बा : जिला चंबा के शिक्षा खंड भरमौर, चुवाड़ी तथा चंबा की 20 प्राथमिक पाठशालाओं में एक पायलट प्रोजेक्ट के तहत शिक्षा में सुधार के लिए विशेष कार्य किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अतिरिक्त उपायुक्त ने प्री-दिशा बैठक में विकास योजनाओं की प्रगति का लिया जायजा

रोहित जसवाल।  ऊना, 3 दिसंबर। अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने ऊना में आगामी दिशा बैठक की तैयारियों की को लेकर मंगलवार को प्री-दिशा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने पिछली बैठक में दिए गए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल को जमानत दिया जाना सामान्य निर्णय नहीं, देश में काफी लोग मानते हैं कि केजरीवाल को स्पेशल ट्रीटमेंट दिया गया – अमित शाह

दिल्ली :  केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत दिए जाने पर आज कहा कि देश में बहुत से लोगों का मानना है कि सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मृतक के परिजनों से मिलने जा रहे भाजपा के प्रतिनिधि मण्डल को पुलिस ने रोका : सत्तापक्ष के नेताओं के शह देने का यह परिणाम : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

चंबा : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में सलूणी हत्याकाण्ड में मृतक के परिजनों से मिलने जा रहे भाजपा के प्रतिनिधि मण्डल को चंबा पुलिस ने सलूणी बॉर्डर स्थित चोहड़ा डैम के पास...
Translate »
error: Content is protected !!