31 मार्च तक सभी लंबित कार्यों को पूर्ण करना सुनिश्चित बनाएं संबंधित विभागीय अधिकारी : उपायुक्त

by

उपायुक्त मुकेश रेपासवाल की अध्यक्षता में राज्य आपदा शमन कोष की समीक्षा बैठक आयोजित

एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त चंबा मुकेश रेपासवाल की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय के राष्ट्रीय सूचना केंद्र के सभाकक्ष में राज्य आपदा शमन कोष के तहत चल रहे विभिन्न कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग तथा राष्ट्रीय उच्च मार्ग के अधिशासी अभियंताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि राज्य आपदा शमन कोष के अंतर्गत स्वीकृत आधारभूत संरचनाओं के शमन एवं संरचनात्मक सुदृढ़ीकरण (रेट्रोफिटिंग) से संबंधित सभी कार्यों को 31 मार्च से पूर्व पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए।
उपायुक्त ने बताया कि राज्य कार्यकारी समिति द्वारा आपदा शमन कोष के तहत जिला चंबा के कुल 161 कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है जिसमें लगभग 80 कार्य प्रगति पर हैं, जबकि शेष कार्यों की विभागीय औपचारिकताएँ पूर्ण की जा रही हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन कार्यों की टेंडर प्रक्रियाएँ वर्तमान में लंबित हैं उन्हें शीघ्र पूरा कर समयबद्ध तरीके से सभी परियोजनाएँ पूर्ण की जाएं।
बैठक में अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय उच्च मार्ग तथा जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंताओं ने अपने-अपने विभागों द्वारा चलाए जा रहे कार्यों की वर्तमान स्थिति,उपयोग की गई धनराशि और आगामी लक्ष्यों की विस्तृत जानकारी उपायुक्त को प्रस्तुत की।
बैठक के दौरान संरचनात्मक सुदृढ़ीकरण (रेट्रोफिटिंग) से संबंधित कार्यों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने मौजूदा ढांचागत कमियों, आवश्यक सुधारों और संरचनाओं को अधिक सुरक्षित एवं सक्षम बनाने के लिए अपनाई जा रही तकनीकों के बारे में जानकारी साझा की।
इसके अतिरिक्त, बैठक में सरकारी भवनों की भूकंप सहनशीलता बढ़ाने हेतु पायलट परियोजना के तहत विभिन्न उपमंडलों में चल रहे कार्यों की भी समीक्षा की गई। इस दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियों ने इस परियोजना से जुड़ी प्रगति, चुनौतियों और आवश्यक सुधारों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की।
उपायुक्त ने निर्देश दिए कि सभी विभाग नियमित मॉनिटरिंग, फील्ड निरीक्षण और कार्य-प्रगति रिपोर्ट समय पर प्रस्तुत करें, ताकि सभी स्वीकृत परियोजनाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण की जा सकें।
बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा, अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार, अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय उच्च मार्ग मीत शर्मा व अधीक्षण अभियंता दिवाकर पठानिया सहित विभिन्न उपमंडलों के अधिशासी अभियंता एवं सहायक अभियंता वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली विस के लिए 100 करोड़ की नई सिंचाई योजना स्वीकृत ….शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में निर्णायक बदलाव के लिए काम कर रही सरकार – उपमुख्यमंत्री

प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री जयंती समारोह में बोले मुकेश अग्निहोत्री…हरोली के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को समर्पित है हमारा हर प्रयास हरोली कॉलेज में कन्या छात्रावास का किया शिलान्यास रोहित जसवाल। / एएम नाथ।  ऊना,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चरस रखने के अपराध में चंबा के अजय कुमार को 12 वर्ष के कठोर कारावास : 1.20 लाख रुपये जुर्माना

एएम नाथ। मंडी  :    विशेष न्यायाधीश मण्डी की अदालत ने अजय कुमार पुत्र अमरो, गाँव सद्रोथा, जिला चम्बा के निवासी को 2.610 किलोग्राम चरस रखने का अपराध सिद्ध होने पर 12 वर्ष के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल बोर्ड 12वींं रिजल्ट जल्द होगा जारी…… ऐसे कर सकते हैं चेक

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) की ओर से आयोजित की गई 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल छात्रों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है. परिणाम जल्द ही घोषित...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल को पानी पर अपना हक मिलना चाहिएः अढ़ाई वर्ष में राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहींः मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोगों को पानी पर अपना हक मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि पानी हिमाचल प्रदेश की बहुमूल्य प्राकृतिक संपदा है। उन्होंने...
Translate »
error: Content is protected !!