*प्राकृतिक खेती अपनायें किसान- सरकार किसानों और बागवानों की आर्थिकी को सुदृढ़ के लिए प्रतिबद्ध : आशीष बुटेल*

by
एएम नाथ।  पालमपुर, 1 फरवरी :- पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों और बागवानों की आर्थिकी को सुदृढ़ के लिए प्रतिबद्ध है । शनिवार को विधायक पालमपुर विधानसभा क्षेत्र की घाड़ पंचायत में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आतमा) के तत्वावधान में किसानों के लिए प्राकृतिक खेती पर आयोजित एक दिवसीय सामूहिक संवेदीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की 80 प्रतिशत आबादी खेती-बाड़ी और पशुपालन पर निर्भर है। सरकार का ध्येय है कि किसानों की आर्थिकी को बेहतर और किसान कम लागत से अधिक आय अर्जित करें। उन्होंने कहा कि इसी के दृष्टिगत खेती की लागत को कम करने, आय एवं उत्पादकता को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रदेश सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही है।
May be an image of 5 people
बुटेल ने कहा कि प्राकृतिक खेती की लागत कम होने के साथ अच्छी मांग के चलते ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बल मिल रहा है।
उन्होंने युवा पीढ़ी से भी आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर खेती-बाड़ी को व्यवसाय के रूप में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के 2226 किसान प्राकृतिक खेती को अपनाया है। उन्होंने सभी किसानों से आग्रह किया कि वह अधिक से अधिक प्राकृतिक को अपनाये ताकि खेती में रसायनों और कीटनाशकों से।छुटकारा मिले। उन्होंने इस तरह के शिविरों में पशुपालन विभाग और उद्यान विभाग को शामिल करने का सुझाव दिया ताकि किसानों को सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो।
May be an image of 3 people, dais and temple
उन्होंने स्थानीय पंचायत के प्रतिनिधियों द्वारा रखी गई मांगों को पूर्ण करते हुए जोल नाला से मदन लाल के घर तक फुटपाथ निर्माण के लिए 2 लाख , वार्ड नंबर चार और पांच के पंचवटी पार्क के सौंदर्यकरण के लिए 1.5 – 1.5 लाख रुपए, दमखाल शमशान घाट के निर्माण के लिए 2 लाख रुपए देने का ऐलान किया। उन्होंने इस क्षेत्र के चार महिला मंडलों को 15 -15 हजार रुपए जबकि एक स्वंय सहायता समूह को 15 हजार रुपए की धनराशि देने की घोषणा भी की।
इस अवसर पर विधायक ने किसानों को फलदार पौधे भी वितरित किए। इससे पहले आतमा परियोजना उपनिदेशक डॉ. विशाखा पॉल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और प्राकृतिक खेती की जानकारी दी।
कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष त्रिलोक चंद, स्थानीय पंचायत उप प्रधान ललित वालिया, खंड विकास अधिकारी भानु प्रताप, बीएफएसी अध्यक्ष रोशन लाल, एसएमएस एग्रीकल्चर रविंद्र कुमार, वेटरनरी अधिकारी डॉ अंशुल सूद, एचडीओ उद्यान विभाग डॉ. शैलजा राणा , सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग सार्थक सूद सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
May be an image of 7 people and text
*किशन कपूर के निधन पर शौक व्यक्त*
विधायक, आशीष बुटेल ने पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद किशन कपूर के निधन पर दुख प्रकट किया और प्रदेश के लिये अपूर्णीय क्षति बताया। उन्होंने शौक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। इस अवसर पर जागरूकता शिविर में दिवंगत आत्मा की शांति के लिये दो मिनट का मौन रखा गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

रिजर्व फॉरेस्ट एरिया से सड़क निकालना सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवेहलना-जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, टीहरा के उप प्रधान सुखदेव व पूर्व प्रधान अजय शर्मा का बयान

ऊना, 4 फरवरीः जिला ऊना के बंगाणा उपमंडल के तहत आने वाली ग्राम पंचायत टीहरा के एक घर तक सड़क सुविधा न होने के वायरल वीडियो पर जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, टीहरा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पाकिस्तान को आतंकवादी देश घोषित कराएं गृह मंत्री शाह, ICC में चले मुकदमा : सिब्बल की सरकार से मांग

पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने बुधवार को कहा कि इस जघन्य हत्याकांड के दोषियों के खिलाफ मुकदमा अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय में चलना चाहिए। साथ ही...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

देवी मां शिकारी की छांव में प्राकृतिक सौंदर्य, ट्री हाउस और ईको टूरिज्म का अनूठा संगम बायोडायवर्सिटी पार्क :

हिमाचल का नया ‘सैरगाह’: भुलाह का बायोडायवर्सिटी पार्क बना देशभर के पर्यटकों का पसंदीदा ठिकाना एएम नाथ।  मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में नाचन वन मंडल के अंतर्गत जंजैहली के भुलाह में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में रिचार्ज करने के बाद मिलेगी बिजली : लगेंगे अब स्मार्ट मीटर

एएम नाथ । शिमला । हिमाचल प्रदेश में अब स्मार्ट मीटर लगने के बाद सभी को अपने बिजली के मीटर पहले रिचार्ज कराने होंगे। बिजली का रिचार्ज खत्म होते ही घर पर अंधेरा छा...
Translate »
error: Content is protected !!