केलांग में जिला स्तरीय रेड क्रॉस दिवस धूमधाम से मनाया : उपायुक्त किरण भड़ाना ने स्वास्थ्य शिविरों का किया शुभारंभ

by
एएम नाथ।  केलांग, 8 मई  : जिला मुख्यालय केलांग के पुराने सर्किट हाउस में आज जिला स्तरीय रेड क्रॉस दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस कार्यक्रम में उपायुक्त लाहौल स्पीति किरण भड़ाना ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम का उद्देश्य मानवता की सेवा और सार्वजनिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।
इस अवसर पर आयुष विभाग और स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए, जिनका उद्घाटन मुख्य अतिथि द्वारा किया गया।May be an image of one or more people, hospital and text
विशेष रूप से, उपायुक्त और अन्य महिला अधिकारियों ने स्वयं इन शिविरों में अपना स्वास्थ्य जाँच करवा कर लोगों को विभिन्न बीमारियों के प्रति जागरूक किया और नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने के लिए प्रेरित किया।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। जिसमें 39 लोगों ने रक्तदान किया। इसके साथ ही, पुलिस विभाग द्वारा नशा निवारण पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया गया। इससे पूर्व स्थानीय स्कूलों के छात्रों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई ।May be an image of one or more people, crowd and text
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला केलांग, राजकीय प्राथमिक पाठशाला केलांग और केंद्रीय विद्यालय के छात्रों ने विज्ञान मॉडल प्रदर्शित कर अपनी रचनात्मकता को प्रदर्शित किया इसके अतिरिक्त छात्रों के बीच नारा लेखन और पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई।
उपायुक्त किरण भडाना ने बच्चों के साथ बातचीत की और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर रश्मि शर्मा डीएसपी केलांग, नताशा ठाकुर जिला आयुष अधिकारी, मनोज कुमार गांधी कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा अधिकारी और विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, स्कूली बच्चे और स्वयंसेवक इस सफल आयोजन के साक्षी बने।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने देहरा विधानसभा क्षेत्र में 100 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए

पर्यटन गतिविधियों से उपलब्ध होंगे रोजगार व स्वरोजगार के अवसर राकेश शर्मा  : देहरा/तलवाड़ा । : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के देहरा विधानसभा क्षेत्र में 100 करोड़ रुपये लागत की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला चम्बा में हुआ पोषण माह का आगाज

एएम नाथ। चम्बा : जिला कार्यक्रम अधिकारी कमल किशोर शर्मा के मार्गदर्शन पर आर आर भारद्वाज बाल विकास परियोजना अधिकारी सलूणी की अध्यक्षता में पोषण माह 2025 का आगाज किहार में किया गया। जिसमे...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

अवैध खनन पर जिला प्रशासन की कड़ी कार्रवाई : डीसी ने खुद दी देर रात दबिश, खननकारियों पर दो एफआईआर

एएम नाथ। ऊना, 3 अगस्त. ऊना जिला में अवैध खनन पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। उपायुक्त जतिन लाल ने इस मुहिम को और तेज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मतगणना स्थल पर करवाया गया अंतिम मतगणना पूर्वाभ्यास : मतगणना को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण : मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा  :    लोकसभा निर्वाचन-2024 की मतगणना के दृष्टिगत मतगणना स्थल सहस्राब्दी बहु तकनीकी संस्थान सरोल में अंतिम मतगणना पूर्वाभ्यास करवाया गया जिसमें मतगणना प्रक्रिया से जुड़े लगभग 250 अधिकारीयों व कर्मचारियों में...
Translate »
error: Content is protected !!