पंचायत प्रतिनिधि विकास कार्यों को दें प्राथमिकता : कुलदीप पठानिया , ..m.भटियात में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों से विधानसभा अध्यक्ष ने किया संवाद

by

जनसेवा और क्षेत्र का विकास हो जनप्रतिनिधियों की सर्वोच्च प्राथमिकता : पठानिया

एएम नाथ। चुवाड़ी : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में सोमवार को भटियात विकासखंड के नव निर्वाचित पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ परिचय एवं संवाद बैठक आयोजित की गई। खंड विकास कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक में ग्राम पंचायत प्रधानों, उपप्रधानों और बीडीसी सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान ग्रामीण विकास, पंचायतों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
कुलदीप सिंह पठानिया ने पंचायत प्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों की विकास आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित करने और संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों को गति देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और जनसमस्याओं के समाधान में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को राजनीतिक विचारधारा से ऊपर उठकर गांव और क्षेत्र की वास्तविक जरूरतों को प्राथमिकता देनी चाहिए। सरकार की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के साथ यह प्रयास भी होना चाहिए कि योजनाओं और सुविधाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास और जनसेवा जनप्रतिनिधियों का सर्वोच्च दायित्व होना चाहिए।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भटियात हिमाचल प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा विकासखंड है और इसके अंतर्गत 71 ग्राम पंचायतें आती हैं। उन्होंने बताया कि विभागीय आंकड़ों के अनुसार विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में भटियात विकासखंड ने चंबा जिले में अग्रणी स्थान हासिल किया है। उन्होंने मनरेगा के तहत लंबित वित्तीय देनदारियों, 16वें वित्त आयोग के तहत प्राप्त कम राशि तथा विकसित भारत–रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण से जुड़े विषयों का भी उल्लेख किया।
———————-
अधिकारियों ने बेहतर समन्वय पर दिया जोर
अतिरिक्त उपायुक्त अमित मेहरा ने ग्रामीण विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम जनता के बीच निरंतर संवाद और बेहतर तालमेल को पंचायतों के प्रभावी संचालन के लिए आवश्यक बताया। उन्होंने जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
इससे पहले बीडीओ अनिल गुराडा ने स्वागत संबोधन में भटियात विकासखंड में चल रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी दी।
बैठक में राज्य सहकारी बैंक के सदस्य निदेशक मंडल राजकुमार चंबियाल, पंचायत समिति अध्यक्ष लालचंद, एसडीएम मनीष सोनी, अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर, नरेंद्र चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बघईगढ़ के बच्चों को किया जागरूक : रोजगार कार्यालय चंबा और चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा की ओर से किया गया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

एएम नाथ। तीसा  :  13 मई, 2025 को जिला रोजगार कार्यालय चंबा और चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा की और से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बघईगढ़ में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिला...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मौत का लाइव वीडियो – मोबाइल पर बात करते-करते अचानक गिरा एथलीट, हार्ट अटैक से गई जान

लुधियाना : पिछले कुछ समय में हार्ट अटैक के ऐसे कई वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनको देखकर लोग हैरान रह गए। अब हार्ट अटैक से मौत का एक ऐसा ही एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत जागरूकता शिविर आयोजित : शिविर का मुख्य उद्देश्य योजना बारे ग्रामीण लोगों को जागरूक करके योजना से जोड़ना है – SDM विश्व मोहन देव चौहान

शिविर में पंचायत प्रतिनिधियों व आंगनबाड़ी वर्करस को किया जागरूक ऊना, 20 सितम्बर – मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के लिए बुधवार को कल्याण भवन में पंचायती राज संस्थाओं के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मैं रहूं या ना रहूं इसलिए अपने देशवासियों को सच्चाई बताना चाहता हूं……मैं किसान कौम से हूं, मैं ना तो डरने वाला हूं ओर ना ही झूकने वाला हूं…. सत्यपाल मलिक का अस्पताल से नया संदेश !!

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक की हालत बहुत गंभीर है और उन्हें फिर से आईसीयू में भर्ती किया गया है। इस बात की जानकारी मलिक ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये...
Translate »
error: Content is protected !!