जयराम ठाकुर ने राजेंद्र राणा की भाजपा में एंट्री धूमल परिवार को नीचा दिखाने के लिए करवाई : चंद्रशेखर

by

एएम नाथ।  शिमला , 01 अप्रैल । पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राजेंद्र राणा की भाजपा में एंट्री धूमल परिवार को नीचा दिखाने के लिए करवाई है। यह शब्द नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर जोरदार हमला बोलते हुए हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधायक चंद्रशेखर ने कहे। उन्होंने सोमवार को एक बयान में कहा कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में राजेंद्र राणा ने कांग्रेस के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ा और भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद से उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल को हराया। चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का बहुमत होने के बावजूद धूमल मुख्यमंत्री पद हासिल करने से चूक गए। ‘एक्सिडेंटल चीफ़ मिनिस्टर’ जयराम ठाकुर पद संभालने के बाद एक बार भी प्रेम कुमार धूमल से मिलने उनके घर नहीं गए, लेकिन अब उप-चुनाव से पहले जयराम ठाकुर को धूमल परिवार की याद आई है।

चंद्रशेखर ने कहा कि हमीरपुर जिला की जनता अभी भी पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में धूमल और उनके परिवार के साथ हुए दुर्व्यवहार को भूली नहीं है। मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए जयराम ठाकुर ने प्रेम कुमार धूमल के कोई काम नहीं किए और राजेंद्र राणा के कामों को ही प्राथमिकता पर किया। यही नहीं, राजेंद्र राणा की भाजपा में एंट्री धूमल परिवार के विरोध के बावजूद हुई। उन्होंने कहा कि राजेंद्र राणा और धूमल परिवार के संबंध जनता के सामने हैं, लेकिन इसके बावजूद जयराम ठाकुर ने धूमल परिवार के स्वाभिमान को ठेस पहुँचाई और उनका अपमान किया है।

                   चंद्रशेखर ने कहा कि पिछले छह वर्षों में जयराम ठाकुर एक बार भी पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का हाल जानने के लिए उनके घर नहीं गए। अब जबकि उनके विरोधी राजेंद्र राणा भाजपा में शामिल हुए हैं, तो जयराम ठाकुर का धूमल प्रेम अचानक से जाग गया है। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि राजेंद्र राणा ने भाजपा छोड़ने के बाद पिछले 11 वर्षों में प्रेम कुमार धूमल का कदम-कदम पर अपमान किया। राणा यूँ तो धूमल को अपना राजनीतिक गुरु कहते हैं लेकिन यह भी सत्य है कि शिष्य ही गुरू की जड़ें काटने में लगा रहा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिन्दी भाषा में उत्कृष्ट कार्य करने पर किये सम्मानित : हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर कवियों ने भी जमाया रंग

धर्मशाला, 13 सितम्बर: जिला भाषा अधिकारी अमित गुलेरी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला भाषा एवं संस्कृति विभाग कांगडा द्वारा हिंदी में बेहरीन कार्य करने के लिए जिला सांख्यिकी विभाग तथा जिला खाद्य...
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के स्कूलों में 305 अंग्रेजी शिक्षकों की नियुक्ति, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश : पांच साल के अनुबंध पर मिलेगी तैनाती, 30 हजार रुपये मासिक मानदेय निर्धारित

पांच दिन के भीतर ज्वाइनिंग अनिवार्य, नियमित सरकारी सेवा का नहीं मिलेगा लाभ एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग ने सीबीएसई से संबद्ध राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में 305 अंग्रेजी शिक्षकों की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना के गौतम ढाबे का एचआरटीसी द्वारा लाइसैंस रद्द : मामला सवारियों को महंगा खाना परोसने का

ऊना : बस यात्रियों को महंगा व गुणवत्ता वाला खाना न देने पर एचआरटीसी ने ऊना के गौतम ढाबे का लाइसैंस रद्द कर दिया है। अब एचआरटीसी की बसें रूट के दौरान इस ढाबे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुकदमों और दबाव से भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल नहीं टूटेगा : जयराम ठाकुर

घुमारवीं में भाजपा कार्यकर्ताओं का अनशन खत्म, जयराम ठाकुर ने पिलाया जूस कानून के अनुसार काम करें अधिकारी, राजनीतिक दबाव से रहें दूर : जयराम एएम नाथ। बिलासपुर/घुमारवीं : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष...
Translate »
error: Content is protected !!