प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिहुन्ता की जन आरोग्य समिति की बैठक आयोजित : अस्थाई सफाई कर्मियों की वेतन वृद्धि को स्वीकृति प्रदान

by
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की अध्यक्षता  ,
जन आरोग्य समिति  के वार्षिक बजट को बढ़ाने के लिए प्रस्ताव  तैयार करने के दिए निर्देश
एएम नाथ। चंबा, (सिहुन्ता) : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया  की अध्यक्षता में  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिहुन्ता की जन आरोग्य समिति बैठक का आयोजन आज लोक निर्माण विश्राम गृह  सिहुन्ता में किया गया ।
कुलदीप सिंह पठानिया  ने बैठक के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र  से संबंधित विभिन्न विषयों पर समीक्षा करते हुए  विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र  में तैनात  अस्थाई सफाई कर्मचारियों की वेतन वृद्धि  को स्वीकृति प्रदान करते हुए  ज्यादा आबादी वाली ग्राम पंचायतों में आशा  कार्यकर्ताओं  की संख्या को बढ़ाने के लिए  मामला तैयार कर स्वास्थ्य निदेशक को प्रेषित करने को कहा । साथ में उन्होंने जन आरोग्य समिति  के वार्षिक बजट को  बढ़ाने के लिए भी   प्रस्ताव  तैयार करने  के निर्देश दिए।
उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में  वैकल्पिक विद्युत व्यवस्था के लिए  जनरेटर  स्थापित करने एवं स्वच्छ पेयजल की सुविधा के लिए आरो वाटर प्यूरीफायर लगाने की स्वीकृति प्रदान की ।
विधानसभा अध्यक्ष ने  लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिहुन्ता के भवन की  आंशिक मरम्मत करने को भी कहा।
उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए जल्द नई 108 एंबुलेंस उपलब्ध करवाई जाएगी ।
उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र की सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी कैमरा स्थापित करने की भी स्वीकृति प्रदान की ।
कुलदीप सिंह पठानिया  ने बैठक में  स्वास्थ्य केंद्र भवन की मरम्मत, स्वास्थ्य उपकरणों की मरम्मत एवं  क्रय,  बायोमेडिकल   व्यर्थ पदार्थ परिवहन शुल्क , विविध व्यय  इत्यादि विषयों पर विस्तृत  समीक्षा करने के साथ विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश  दिए।
बैठक में कार्यवाही का संचालन  सदस्य सचिव डॉ. मनीष ठाकुर ने किया।
उपमंडल अधिकारी नागरिक पारस अग्रवाल, खंड चिकित्सा अधिकारी  शाम लाल शर्मा, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग अनिल ठाकुर,जल शक्ति दिनेश पठानिया, विद्युत बोर्ड राजेश कुमार, समिति सदस्यों में  सीमा ठाकुर, मीना कुमारी,अनिल कुमार व बचन सिंह सहित  विभिन्न समिति सदस्य बैठक में उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रैनसरी में 3.20 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली पेयजल परियोजना का भूमि किया पूजन

पांच पंचायतों के लिए सीवरेज व्यवस्था इसी कार्यकाल में करेंगे पूराः वीरेंद्र कंवर ऊना – ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज रैनसरी में 3.20 करोड़ रुपए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री सूर्या घर योजना के तहत लाभार्थी करवाएं पंजीकरण

सोलन : डाक मण्डल सोलन के अधीक्षक राम देव पाठक ने जानकारी दी कि नवीन और नवीनीकरण ऊर्जा मंत्रालय (एम.एन.आर.ई) के निर्देशानुसार घर-घर जाकर डाक विभाग के माध्यम से प्रधानमंत्री सूर्या घर योजना के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अवैध रिवाल्वर, 4 जिंदा कारतूस व 6.75 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोईन बरामद ,2 आरोपी गिरफतार.

पुनीत महाजन:  चंडीगढ़ /श्री गंगानगर :  जिले की रावला व पुरानी आबादी पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 1 अवैध रिवाल्वर, 4 जिंदा कारतूस व 6.75 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोईन बरामद,2 आरोपियों को गिरफतार...
हिमाचल प्रदेश

एक बूटा-बेटी के नाम योजना के अंतर्गत प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर रोपे जाएंगे 5-5 पौधे

जिला के आंगनबाड़ी केंद्रों में रोपे जाएंगे 6825 फलदार पौधेः डीसी ऊना – वन महोत्सव के अवसर पर जिला ऊना के 1364 आंगनबाड़ी केंद्रों में 6825 फलदार पौधे रोपे जाएंगे, जिसकी शुरूआत ग्रामीण विकास,...
Translate »
error: Content is protected !!