33.41 चिट्टे समेत युवती सहित 5 व्यक्ति हिमाचल में विभिन्न जगहों से पुलिस ने किए ग्रिफ्तार

by

एएम नाथ । शिमला :  हिमाचल पुलिस ने आज बिभिन्न जगहों से पुलिस की टीमों ने युवती समेत 5 को 33.41 ग्राम चिट्टे सहित ग्रिफ्तार किया है। जिनमे एक चंडीगढ़ और एक पंजाब का युवक भी शामिल है।

जिसके तहत पुलिस की विशेष टीम ने एचआरटीसी बस में सवार चंडीगढ़ के युवक को 10.74 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी चिट्टा लेकर हिमाचल आ रहा था। पुलिस की विशेष टीम ने बुधवार को किरतपुर-मनाली फोरलेन पर गरामोड़ा में नाकाबंदी की थी।

इसी बीच बस को रोका गया। इस दौरान बस में सवार एक युवक सामान छिपाने की कोशिश करने लगा । पुलिस ने शक होने पर उसकी तलाशी ली तो 10.74 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान विवेक गोयल निवासी सेक्टर 28 चंडीगढ़ के रूप में हुई है। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि स्वारघाट थाना में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

बड़सर  में युवक से 10 ग्राम चिट्टा बरामद
पुलिस थाना बड़सर के अंतर्गत एक व्यक्ति से पुलिस ने 10 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई नाकाबंदी और यातायात चेकिंग के दौरान की। ऊना से बड़सर गाड़ी में आ रहे चेतन शर्मा निवासी अमलैहड़, डाकघर सुनकाली, तहसील घनारी जिला ऊना से 10 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी भगत सिंह ने कहा कि आरोपी को अदालत से पांच दिन की पुलिस रिमांड मिली है।

चंबा में पंजाब का युवक चिट्टे का साथ गिरफ्तार
एसआईयू टीम चंबा ने गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर लखदाता मंदिर के पास युवक को 5.670 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा। युवक की पहचान विशाल शर्मा (23) गांव उच्चा थड़ा डाकघर व तहसील धारकलां जिला पठानकोट (पंजाब) के रूप में हुई है। एसआईयू विंग ने युवक को सदर थाना चंबा पुलिस के हवाले किया। एसआईयू की टीम ने बुधवार सुबह के समय गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बस सवार युवक-युवती से सात ग्राम चिट्टा बरामद
नादौन के पुलिस थाने के तहत पुलिस ने एचआरटीसी बस में सफर 25 वर्षीय युवक और 24 वर्षीय युवती से सात ग्राम चिट्टा पकड़ा। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। नादौन पुलिस ने मंगलवार देर रात करीब 2:30 बजे लुधियाना से हमीरपुर आ रही बस को मसेह खड्ड के पास रोका। पुलिस को देख दोनों हड़बड़ा गए। पुलिस ने हमीरपुर के गौड़ा निवासी 25 वर्षीय युवक आशीष गौतम व हमीरपुर निवासी 24 वर्षीय युवती से तलाशी के दौरान सात ग्राम चिट्टा बरामद किया। दोनों आरोपियों के पिछले रिकाॅर्ड को खंगाला जा रहा है। एसपी भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चड़तगढ़ में 90 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को डीसी ने किया सम्मानित

अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर डीसी ने सम्मानित किए 90 प्लस मतदाता बुजुर्ग मतदाता वोट डाल कर युवा पीढ़ी को मतदान के लिए करें प्रेरितः डीसी ऊना : 1 अक्तूबरः अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस...
article-image
पंजाब

10 हवालातियों से 10 मोबाइल फोन बरामद : सेंट्रल जेल की अधीक्षक करमजीत सिंह भूल्लर ने कहा जांच में बड़े खुलासे हो सकते

फरीदकोट : सेंट्रल जेल की एक बैरक में बंद 10 हवालातियों से 10 मोबाइल फोन बराम द हुए है। जेल के अंदर इन सभी आरोपियों के पास यह मोबाइल कैसे और कब पहुंचे इसकी...
article-image
पंजाब

पुलिस ने गहने चोरी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने गहने चोरी करने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है। गढ़शंकर पुलिस द्वारा जारी प्रेसनोट में बताया गया है 9 दिसंबर को शंकर दास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोकतंत्र, विचारधाराएं और युवा नेतृत्व समय की मांग : कुलदीप सिंह पठानियां का पुणे छात्र संसद में संबोधन

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने पुणे में आयोजित 14वीं अखिल भारतीय छात्र संसद को संबोधित करते हुए भारतीय लोकतंत्र, संविधान और विभिन्न राजनीतिक विचारधाराओं की भूमिका पर...
Translate »
error: Content is protected !!