55 टोल बैरियरों की हिमाचल प्रदेश में 28 फरवरी से तीन मार्च तक होगी नीलामी

by

एएम नाथ : 55 टोल बैरियरों की नीलामी 28 फरवरी से तीन मार्च तक होगी। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए सरकार ने टोल बैरियरों की नीलामी से 165.75 करोड़ की राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य रखा है।

इस बार बीते वर्ष के मुकाबले रिजर्व प्राइज 10 करोड़ रुपये अधिक बढ़ाया गया है। मैहतपुर-गगरेट बैरियर को 30 करोड़, बद्दी को 27 करोड़ और परवाणू बैरियर को 20 करोड़ में नीलाम किया जाएगा। नीलामी जिला स्तर पर होगी। बैरियर लेने वालों को अपने बजट से ही सीसीटीवी कैमरे लगाने होंगे। फास्टैग सुविधा से जुड़ने वाले सात बैरियरों पर 45 दिन में कैशलेस वसूली शुरू करनी होगी। ऐसा नहीं करने पर टेंडर को रद्द कर दिया जाएगा।

राज्य कर एवं आबकारी विभाग की ने सभी जिलों में टोल बैरियरों की नीलामी का शेड्यूल जारी कर दिया है। सोलन, ऊना और शिमला में नीलामी 28 फरवरी को सुबह 11 बजे होगी। सिरमौर और बिलासपुर में एक मार्च तथा नूरपुर और बीबीएन में नीलामी तीन मार्च को सुबह 11 बजे से शुरू होगी। सोलन में नीलामी जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर, ऊना में बचत भवन, शिमला में कसुम्पटी स्थित कर एवं आबकारी विभाग के कार्यालय में नीलामी होगी। सिरमौर में नाहन स्थित एसएफडीए हॉल, बिलासपुर में जिला परिषद हॉल, नूरपुर में जाच्छ स्थित विभागीय कार्यालय और बीबीएन में नीलामी झाड़माजरी स्थित इंडस्ट्रियल हॉल में होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत हिमाचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई : राज्यभर में 433 कूरियर केंद्रों की जांच

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश पुलिस के प्रवक्ता ने आज बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू द्वारा शुरू किए गए राज्यव्यापी एंटी-चिट्टा जन आंदोलन के तहत ‘चिट्टा-मुक्त हिमाचल’ के लक्ष्य को और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डेढ़ साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न के दोषी को उम्रकैद, 50 हजार रुपये जुर्माना : 20 गवाहों के बयान और साक्ष्यों के आधार पर सुनाया फैसला

रोहित जसवाल।  सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन में विशेष फास्ट ट्रैक पॉक्सो अदालत ने डेढ़ साल की बच्ची के यौन उत्पीड़न के मामले में दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अतिरिक्त जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी जिला में कामगारों को 9 करोड़ 26 लाख रुपये के वित्तीय लाभ प्रदान- नरदेव कंवर

राकेश शर्मा।  मंडी, 14 नवम्बर। मंडी जिला में वर्तमान सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल के दौरान राज्य भवन एवं अन्य निर्माण कामगार बोर्ड द्वारा 2456 पंजीकृत कामगारों को लगभग 9 करोड़ 26 लाख...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पहले चरण के चुनाव का प्रचार बंद, 17 जनवरी को होगा मतदान पहले चरण में 86 ग्राम पंचायतों में वोटिंग, पोलिंग पार्टियां रवाना

ऊना, 15 जनवरी: पंचायती राज संस्थाओं के प्रथम चरण का प्रचार अभियान शुक्रवार शाम 4 बजे से थम गया है तथा मतदान 17 जनवरी को होगा। यह जानकारी उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज...
Translate »
error: Content is protected !!