प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज : प्रेमी द्वारा शादी करवाने से आहत प्रेमिका ने प्रेमी के घर जाकर निगला जहर, मौत

by

तलवाड़ा (राकेश शर्मा) ; पुलिस स्टेशन हाजीपुर के अधीन पड़ते गांव रैली में एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी द्वारा किसी अन्य लड़की से शादी किए जाने से आहत होकर अपने ही प्रेमी के घर जाकर जहरीली दवाई निगल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस संबंध में हाजीपुर पुलिस को दिए ब्यान में वीरबल पुत्र सुरेश कुमार निवासी गांव श्री पण्डायान ने पुलिस स्टेशन तलवाड़ा को बताया कि मेरी बहन पूजा देवी के पिछले समय से अक्षय पुत्र पूर्ण चंद निवासी गांव रैली(पुलिस स्टेशन हाजीपुर) के साथ प्रेम संबंध चल रहे थे। पूजा अक्षय के साथ शादी करना चाहती थी और उस की अक्षय के साथ शादी को लेकर बातचीत भी हो चुकी थी और अक्षय ने भी पूजा को शादी का भरोसा भी दिया था। कि वह उस के साथ ही शादी करेगा। अक्षय कुमार ने 26 अक्तूबर को किसी अन्य लड़की के साथ शादी करने के सन्दर्भ मे जब इस बात का पता पूजा को लगा तो वह काफी हद तक खिन्न व आहत हुई। इस दौरान मेरी वहन पूजा ने अक्षय के घर गांव रैली में जाकर किसी जहरीली दवाई का सेवन कर लिया गया । वीरबल ने बताया कि हमें जब इस हुई घटना के संबंध मे पता चला तो हमने पूजा को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल दसुहा में उसे दाखिल करवाया। यहां डाक्टरों द्वारा किए जा रहे इलाज के दौरान पूजा की मृत्यु हो गई। हाजीपुर पुलिस ने वीरबल के बयानों पर अक्षय के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाई शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

1 किलो 525 ग्राम हेरोइन, 5 लाख 41 हजार की ड्रग मनी, मोबाइल व सोने के गहने बरामद,तीन गिरफ्तार :300 पुलिस कर्मचारियों ने आईजी जलंधर व एसएसपी होशियारपुर के नेतृत्व में चला सर्च आपरेशन

माहिलपुर – डीजीपी पंजाब के निर्देश पर होशियारपुर पुलिस के 300 कर्मचारियों के साथ आईजी जलंधर रेंज डॉ एस भूपति, एसएसपी होशियारपुर सरताज सिंह चाहल की निगरानी में एसपी तफसीस मनप्रीत सिंह ढिल्लों व...
पंजाब

बीत इलाके में 6 जनवरी को बिजली 10 से 3 रहेगी बन्द

भास्कर न्यूज। गढ़शंकर। बीत इलाके में 11कवि फीडर भवानीपुर, अचलपुर,झूँगी, पंडोरी व हैबोवाल के अंतर्गत पड़ते गांवों में 6 जनवरी को सुबह दस से शाम तीन त बिजली सप्लाई बंद रहेगी। यह जानकारी अतिरिक...
article-image
पंजाब

सरपंच को जातिसूचक शब्द नही बोले और हमने उसके साथ कभी लड़ाई झगड़ा भी नही किया, सरपंच लोगों को गुमराह कर रहा : कुलदीप सिंह

गढ़शंकर, 3 सितबंर : गांव का सरपंच अपने निजी स्वार्थ के लिए गांव में तनाव पैदा कर गांव की salgen.it शांति को भंग कर रहा है। जिससे लोगों में आपसी भाईचारक एकता को नुकसान...
article-image
पंजाब

भंडारे में रोजाना हजारों की संख्या में संगत करती है लंगर ग्रहण : 27 जून से चल रहे भंडारे को 5 अगस्त को दिया जाएगा विश्राम

गढ़शंकर। श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट रजिस्टर्ड गढ़शंकर द्वारा इलाका निवासियों के सहयोग से श्री अमरनाथ जी की यात्रा और अन्य धार्मिक स्थानों की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों तथा स्थानीय लोगों के...
Translate »
error: Content is protected !!