लॉकर मे से 6 लाख रुपए, सोने के गहने अलमारी से चोरी : पुलिस ने नौकरानी के विरुद्ध मामला किया दर्ज

by

तलवाड़ा (राकेश शर्मा) थाना प्रभारी तलवाड़ा हर गुरदेव सिंह को दी शिकायत मे संजीव कुमार पुत्र रमेश चंद निवासी एससीएफ 10 सी सेक्टर नंबर 2 तलवाड़ा ने बताया कि मैं अपने पिता रमेश चंद के साथ मेन मार्केट तलवाड़ा में बेकरी की दुकान कर रहे है। उसने बताया है कि हमने रोजाना घर के काम करने के लिए और साफ सफाई के लिए एक औरत शोभा रानी पत्नी हरजिंदर सिंह निवासी मकान नंबर 1124 एलटी 3 सेक्टर 3 तलवाड़ा हाल निवासी कंदो करोड़ा थाना हाजीपुर को करीब 10 वर्ष से प्रति महीना तनख्वाह के ऊपर रखा हुआ है।हमने गांव साडपुर पुर नंबर 1 में एक प्लाट खरीदने के लिए घर में रखे 6 लाख रुपए,सोने की मुदंरी व सोने के गहने घर की अलमारी के लॉकर में रखे हुए थे।करीब 20 -25 दिन बाद जब अलमारी का ताला हमने खोला तो उसके लॉकर में रखे 6 लाख रुपए,सोने की मुदंरी व सोने के गहने अलमारी से गायब मिले। इस चोरी की हुई घटना के पश्चात हमने घर में लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेज को काफी गहनता से खंगाला तो देखा कि नौकरानी शोभा रानी ने हमारी अलमारी मे टंगे कपड़ों के पीछे रखी लॉकर की चाबी को लेकर के हमारे रुपए व गहने चोरी करने की सारी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई।इस घटना के संदर्भ में नौकरानी शोभा रानी के पारिवारिक सदस्यों को बताया तो उन्होंने कहा कि आपके चोरी हुए रूपए और गहने हम कुछ समय के पश्चात लौटा देंगे। लेकिन काफी समय गुजर जाने के बावजूद भी उन्होंने न तो चोरी हुए रूपए व सोने के गहने नहीं लोटाऐ।फिर हमने इस हुई घटना की शिकायत थाना प्रभारी तलवाड़ा हर गुरदेव सिंह को देकर मांग की कि नौकरानी शोभा देवी के द्वारा हमारे की गई चोरी की जांच पड़ताल कर उस के विरुद्ध वनती कार्यवाई की जाए।थाना प्रभारी तलवाड़ा हर गुरदेव सिंह ने बताया कि नौकरानी शोभा देवी के विरुद्ध रूपए व सोने के गहने चौरी करने के सन्दर्भ मे मामला दर्ज करने के पश्चात पुलिस इस मामले की गहराई से जांच करने मे जुट गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पिता की हत्या के आरोप में 19 साल की युवती गिरफ्तार : छोटी बहन ने बताया कि हत्या आपसी लड़ाई और बीच-बचाव में हुई

मनीमाजरा : गांव किशनगढ़ में 19 साल की युवती पर अपने ही पिता की हत्या के आरोप में आईटी पार्क थाना पुलिस में मामला दर्ज कर उसकी बेटी आशा को को गिरफ्तार कर लिया...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष ने की स्व. श्री केवल सिंह पठानिया के परिजनों से मुलाकात

एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष आदरणीय श्री कुलदीप सिंह पठानिया जी ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय श्री केवल सिंह पठानिया के गांव बासा बजीरा पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात कर...
article-image
पंजाब

श्री ऋतिक अरोड़ा और अनमोल राजा जी ने बढ़ाया अरोड़ा बरादरी का मान : कमलजीत सेतीया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  अरोड़ा महासभा होशियारपुर ने श्री कमलजीत सेतीया (पंजाब प्रधान ) की अध्यक्षता में ऋतिक अरोड़ा जी के10में विख्यात भजन गायक अनमोल राजा जी के 10+2 में मेरिट लिस्ट में आने पर...
article-image
पंजाब

पुलिस लाइंस होशियारपुर में मेगा हेल्थ केयर कैंप का आयोजन

होशियारपुर, 30 अगस्त :  पुलिस लाइंस होशियारपुर में श्री संदीप कुमार मलिक, IPS, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, होशियारपुर के मार्गदर्शन और डॉ. आशीष मेहन, PCMS-I, चिकित्सा अधिकारी, जिला पुलिस होशियारपुर के नेतृत्व में एक मेगा...
Translate »
error: Content is protected !!