वोट प्रतिशत ज्यादा सीटें कम : BJP और RJD के आंकड़ों में इतना अंतर कैसे; वोट चोरी का दावा कितना सच

by

बिहार में चुनाव परिणाम आ चुके हैं। इसमें एनडीए को भारी बहुमत मिला है। बीजेपी ने अकेले दम पर 89 सीटें हासिल की हैं। हालांकि वोट शेयर को लेकर सोशल मीडिया पर तमाम दावे किए जा रहे हैं।

इनमें से कुछ में कहा जा रहा है कि 23 फीसदी वोट मिलने के बाद भी आरजेडी को सिर्फ 25 फीसदी सीटें मिली हैं। वहीं, उससे कम 20 फीसदी वोट पाने के बावजूद भाजपा ने 89 सीटें हासिल कर लीं। इन्हीं पोस्ट्स में वोट चोरी का दावा किया जा रहा है। लेकिन क्या हकीकत में ऐसा है?

वोट शेयर और सीटों में अंतर को समझने के लिए सबसे पहले जानना यह जरूरी है कि कौन कितनी सीटों पर चुनाव लड़ा। आरजेडी ने बिहार चुनाव में कुल 143 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। इसलिए उसका वोट परसेंट ज्यादा है। दूसरी तरफ भाजपा ने मात्र 101 सीटों पर ही चुनाव लड़ा था। इस वजह से उसका वोट परसेंट कम है। हकीकत यह है कि अगर भाजपा ने भी आरजेडी की तरह 143 सीटों पर चुनाव लड़ा होता तो उसका वोट शेयर 29 फीसदी तक पहुंच सकता था।

गठबंधन का भी अंतर
अब बात करते हैं गठबंधन की। अगर गठबंधन के हिसाब से देखा जाए तो एनडीए के हिस्से में 46 फीसदी वोट आए हैं। वहीं, महागठबंधन के खाते में 38 फीसदी वोट हैं। वोटों के हिसाब से भी बड़ी उछाल है। 2020 में एनडीए को 12 हजार वोट तो इस बार 44 लाख वोट ज्यादा मिले हैं। अब जो एनडीए का बढ़ा हुआ हिस्सा है, उसमें चिराग पासवान और उपेंद्र कुशवाहा का भी बड़ा योगदान है। यह भी गौर करने वाली बात है कि साल 2020 में यह दोनों ही एनडीए का हिस्सा नहीं थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

2 हजार करोड़ जुटाने के लिए कई स्कीम बदलीं : हिमाचल में वित्तीय संकट से जूझ रही सरकार ने मुफ्त से किया किनारा

एएम नाथ। शिमला, 11 अगस्त। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार वितीय संकट का सामना कर रही है। राज्य की माली हालत इतनी खस्ता हो गई है कि हर माह भारी-भरकम कर्जा उठाना पड़ रहा...
article-image
पंजाब

मां-बेटे समेत तीन की दर्दनाक मौत : कार और मिनी बस की जोरदार टक्कर

तरनतारन। रविवार को अमृतसर खेमकरण मार्ग क्षेत्र कस्बा अमरकोट के पास मारुति कार व मिनी बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे के दौरान कार चला रहे नाबालिग लड़के वीरपाल सिंह, उसकी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बाबा साहब का अपमान करना ही रही है कांग्रेस, नेहरू-गांधी परिवार की पॉलिसी और लेगेसी : जयराम ठाकुर

बाबा साहब के अपमान के लिए पूरे देश से माफ़ी मांगे कांग्रेस के सभी नेता और गांधी परिवार ,जिस पार्टी ने हमेशा बाबा साहब का अपमान किया आज वह बीजेपी पर सवाल उठा रहे...
article-image
पंजाब

श्री शिव मंदिर बंसी नगर से 14 फरवरी को निकाली जाएगी भव्य शोभायात्राः डा. रमन घई

शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर की बैठक और सेवादारों की लगाई ड्यूटियां होशियारपुर /दलजीत अज्नोहा : बंसी नगर वैल्फेयर सोसायटी की बैठक डा. रमन घई की अगुवाई में शिव मंदिर बंसी नगर में हुई,...
Translate »
error: Content is protected !!