मोटरसाइकिल सवार से 117 ग्राम नशीला पाउडर बरामद, मुकदमा दर्ज।

by

गढ़शंकर, 7 नवंबर :  गढ़शंकर पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार मोहम्मद अहसान पुत्र मोहम्मद सादिक निवासी वार्ड नंबर 2, माहला जोडिया, गढ़शंकर को 117 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। दर्ज मामले के अनुसार एएसआई महेंद्र पाल पुलिस पार्टी के साथ महताबपुर से दुगरी की तरफ जा रहे थे, जब वह महताबपुर के श्मशानघाट के पास पहुंचे तो सामने से आ रहा एक मोटरसाइकिल सवार पुलिस को देखकर वापिस मुड़ने लगा। उक्त व्यक्ति को काबू कर उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 117 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ, जिस संबंध में उक्त व्यक्ति के खिलाफ थाना गढ़शंकर में मामला दर्ज कर लिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अंतर्राष्ट्रीय रक्तदान दिवस पर जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से वैबीनार आयोजित

होशियारपुर:सीजेएम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय रक्तदान दिवस वैबीनार करवाया गया। इस वैबीनार की शुरुआत सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय रक्तदान दिवस की बधाई दी व...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में ‘ब्लूटूथ लो एनर्जी’ विषय पर विशेष लैकचर : स्मार्ट हेल्थकेयर में आधुनिक तकनीक की भूमिका पर विद्यार्थियों को दी जानकारी

गढ़शंकर, 14 सितंबर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन के अधीन चल रहे बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज, गढ़शंकर में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से परिचित करवाने के उद्देश्य से ‘ब्लूटूथ लो एनर्जी :...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिखों की जमीन पर है रायसीना हिल….गुरुद्वारा है मालिक : सिख इतिहासकार का रोचक दावा

नई दिल्ली : सिख इतिहास की जानकारी रखने वाले सरदार तरलोचन सिंह का कहना है कि जिस रायसीना हिल पर राष्ट्रपति भवन है, वह जमीन गुरुद्वारा रकाबगंज से जुड़ी हुई है। उन्होंने एक न्यूज...
Translate »
error: Content is protected !!