सांसद तिवारी ने रेल मंत्री के समक्ष उठाया नंगल ओवरब्रिज का मुद्दा, ओवरब्रिज के नीचे रेलवे क्रॉसिंग को भी जारी रखने की अपील की

by
नंगल 6 अप्रैल: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से नई दिल्ली में एक विशेष मुलाकात के दौरान नंगल में रेलवे ओवरब्रिज बनने के बाद उसके नीचे से निकलती रेलवे क्रासिंग को भी पहले की तरह चालू रखने की अपील की है।
सांसद तिवारी ने रेल मंत्री को बताया कि रेलवे ओवरब्रिज सीधा हिमाचल प्रदेश की ओर चला जाता है। जबकि उससे पहले ओवरब्रिज के नीचे एक अंडरब्रिज भी बनाए जाने पर विचार किया गया था, मगर कुछ कारणों के चलते प्रोजेक्ट को रोक दिया गया। उन्होंने बताया कि ओवरब्रिज के निर्माण से नंगल शहर दो हिस्सों में बंट जाएगा व स्थानीय लोगों की परेशानियां और बढ़ जाएंगी।
जिस पर उन्होंने रेल मंत्री से ओवरब्रिज के नीचे रेलवे क्रॉसिंग को आगे भी जारी रखने की अपील की है, ताकि लोकल ट्रैफिक रेलवे क्रॉसिंग के जरिए गुजर सके और बाहर की ट्रैफिक सीधा ओवरब्रिज से होकर चली जाए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

विजिलेंस ब्यूरो होशियारपुर यूनिट की ओर से पी.आर.टी.सी में लगाया गया जागरुकता सैमीनार ; ईमानदारी व मेहनत में निभाएं सभी अपनी ड्यूटी: कमांडेंट हरप्रीत सिंह मंडेर

देश के प्रति एकजुट व वचनबद्ध होकर लड़े भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई: डी.एस.पी मनीश कुमार होशियारपुर, 03 नवंबर: विजिलेंस ब्यूरो होशियारपुर यूनिट की ओर से विजिलेंस जागरुकता सप्ताह संबंधी ‘भ्रष्टाचार का विरोध करो, देश...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गोलियों की तड़तड़ाहट – ट्रिपल मर्डर, गुरुद्वारे के पास एक ही परिवार के 3 लोगों को मारी गोली

फिरोजपुर : फिरोजपुर जिले में मंगलवार को बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने दिनदहाड़े तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी.।हत्या की यह वारदात गुरुद्वारा अकालगढ़ साहिब के पास हुई।...
article-image
पंजाब , समाचार

काग्रेस में कोई झगड़ा नहीं , 2022 मेें मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का फिर से बनना तय: सांसद तिवारी

डायलसिस केंद्र के निर्माण कार्य का किया मुयाअना और शहर के विकास के लिए पार्षदों से की चर्चा भास्कर न्यूज। गढ़शंकर: संप्रदाय ताकतों व देश के आर्थिक ढाचें को तवाह करने वाली ताकतों से...
article-image
पंजाब

विजय दिवस पर कैबिनेट मंत्री ने युद्ध स्मारक में शहीदों को अर्पित किए श्रद्धासुमन : वीर शहीद सैनिकों का हमेशा ऋणी रहेगा देश: ब्रम शंकर जिंपा

होशियारपुर, 16 दिसंबर:  कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने आज विजय दिवस 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध व बांग्लादेश की स्वतंत्रता की लड़ाई में अपने प्राणों की आहुति देने वाले 3900 सैनिकों को युद्ध स्मारक...
Translate »
error: Content is protected !!