महिला ने SHO को जड़ दिया थप्पड़ : SHO ने महिला के साथ कि थी छेड़खानी – फिर की कमरे में ले जाने की कोशिश : सस्पेंड

by

फिल्लौर। : स्थानीय रेलवे चौकी प्रभारी ने ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में धुत होकर रेलवे क्वार्टरों के आगे से जा रही महिला को पकड़ जबरन अपने सरकारी क्वार्टर के अंदर ले जाने की कोशिश की।

महिला के चिल्लाने पर लोग मौके पर पहुंचे गए। उन्होंने महिला को चौकी प्रभारी से छुड़ाया।

उच्च अधिकारियों की मौजूदगी में महिला ने चौकी प्रभारी के थप्पड़ जड़ दिए। इस घटना के बाद अधिकारियों ने प्रभारी को सस्पेंड कर लाइन हाजिर करने के आदेश दिए हैं। घटना सोमवार शाम करीब छह बजे की है।

जानकारी मुताबिक स्थानीय रेलवे पुलिस चौकी के प्रभारी दीदार सिंह ने ड्यूटी के दौरान ही शराब पी रखी थी। वह क्वार्टर में अपनी वर्दी बदलकर बाहर रेलवे रोड पर आ गया। उस समय वहां से महिला गुजर रही थी। वह अपनी बेटी को ट्यूशन से लेने जा रही थी। चौकी प्रभारी ने महिला को रोका और खींचकर सरकारी क्वार्टर में ले जाने की कोशिश करने लगा।

वह शराब के नशे में वहां पहुंचे लोगों पर भी धौंस जमाने लगा। फिल्लौर रेलवे पुलिस चौकी लुधियाना के तहत आती है। वहां के डीएसपी और इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह को घटना की सूचना दी गई। चौकी प्रभारी दीदार सिंह को अपनी गलती का एहसास करवाना चाहा तो वह शराब के नशे में महिला से जैसे ही गलत बोला तो महिला ने गुस्से में आकर पुलिस उच्च अधिकारियों और लोगों की मौजूदगी में थप्पड़ जड़ दिए।

चौकी प्रभारी ने गलती के लिए मांगी माफी चौकी प्रभारी ने महिला से गलती के लिए माफी मांगी है। इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह ने बताया कि उक्त अधिकारी फिल्लौर से पहले थानों में एसएचओ के पद पर रह चुका है। तीन महीने से यह छुट्टी पर था। एक दिन पहले ही उसने कार्यभार संभाला है। उच्च अधिकारियों ने उसे सस्पेंड कर लाइन हाजिर करने के आदेश दिए हैं। इसके बाद भी अगर महिला शिकायत दर्ज करवाती है तो आगे की कार्रवाई भी की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में निवेश हुआ आसान, उद्योग लगाने के लिए 10-15 दिन में पूरी होती हैं औपचारिकताएं : मुख्यमंत्री भगवंत मान 

 लुधियाना  : प्रदेश सरकार की ओर से पंजाब में उद्योग लगाने के लिए अब अलग-अलग जगह पर सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते हैं। बल्कि 10-15 दिनों के भीतर ही तमाम औपचारिकताओं को...
article-image
पंजाब

National Lok Adalat to be

Discussion regarding the cases to be placed during the National Lok Adalat Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Sept 07 : As per the guidelines of the National Legal Services Authority, Hon’ble Supreme Court, New Delhi, following the orders...
article-image
पंजाब

रोटरी क्लब आफ होशियारपुर की ओर से सिवल हस्पताल होशयारपुर में अन्नपूर्णा दिवस मनाया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  रोटरी क्लब की ओर से प्रधान टिमाटनी आहलूवालीया ने वर्ष 2025-2026 की शुरूआत मानवता की सेवा के लिए पहले प्रोजेक्ट अन्नपर्णा देवी माँ के नाम पर 150 मरीजों और उनके रिश्तेदारों...
article-image
पंजाब

लोगों अकाली दल व कांग्रेस की लौटू नीतियों से परेशान : हरमिंदर सिंह संधू।

आम आदमी पार्टी ने खोला द्विडा रिहाना में चुनाव कार्यलय। माहिलपुर: आम आदमी पार्टी चब्बेवाल से उमीदवार हरमिंदर सिंह संधू ने द्विडा रिहाना में अपने चुनाव कार्यलय का उद्घाटन किया। इस दौरान लोगों को...
Translate »
error: Content is protected !!