12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज : लिव-इन में रह रही महिला को अगवा कर दाना मंडी में फेंका

by

फिरोजपुर। थाना गुरुहरसहाय की पुलिस ने लिव-इन में रह रही महिला को अगवाह करने की कोशिश करने और बाद में उसे दाना मंडी के गेट के पास फैंककर फरार हुए 12 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं तहत शिकायतकर्ता महिला के बयान पर मामला दर्ज किया है।

जानकारी देते हुए थाना गुरुहरसहाय के एएसआई दर्शन सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता संजना रानी पत्नी परमजीत सिंह पुत्र खुशहाल सिंह निवासी सरुप सिंह वाली ने बताया कि उसके पति परमजीत सिंह पुत्र खुशहाल सिंह की पहले वीना रानी पुत्री बलवीर सिंह निवासी चक्क मुहंमदे वाला के साथ हुई थी और उनके 3 बच्चे हैं।

वहीं वीना रानी करीब डेढ वर्ष पहले उसके पति परमजीत सिंह को छोड़कर चली गई थी और उसके बाद पीड़िता व उसके पति ने लिव-इन रिलेशन में रहने का केस सैशन कोर्ट में लगाया था। अदालत ने उन्हें एक साथ रहने की मंजूरी दी थी। पीड़िता ने बताया कि 7 अक्तूबर को उसके पति की पहली पत्नी वीना रानी पुत्री बलवीर सिंह, बलवीर सिंह पुत्र खान सिंह, विदिया बाई पत्नी बलवीर सिंह, मनजीत कौर पत्नी चन्ना सिंह, छिंद्र कौर पत्नी तारा सिंह वासी चक्क मुंहमदें वाला, अमृता पत्नी सुलखन सिंह, सुलखन सिंह, विक्की पुत्र सुलखन सिंह, सचिन पुत्र सुलखन सिंह वासी मौजम, सीमा रानी पत्नी हरजिन्द्र सिंह, हरजिन्द्र सिंह पुत्र हंसा सिंह वासी गांव राणा जिला फाजिल्का उसके घर में घुसकर उसे गाड़ी में जबरदस्ती उठाकर ले गए।

जब उसके देवर ने उनका पीछा किया तो उक्त सभी आरोपित उसे दाना मंडी गुरुहरसहाय के गेट पर फैंककर वहां से फरार हो गए। मामले की जांच कर रहे दर्शन सिंह ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामलें में सभी आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ब्लॉक स्तरीय शिक्षण मुकाबलों में  गांव में हरदीप कुमार डघाम तथा गुरविंदर सिंह पद्दी सूरा सिंह रहे प्रथम

गढ़शंकर, 22 अगस्त: पंजाब सरकार शिक्षा विभाग की हिदायतों  अनुसार समृद्धि कार्यक्रम अधीन ब्लाक गढ़शंकर-1 तथा गढ़शंकर-2 के विभिन्न स्कूलों के अध्यापकों के शिक्षण मुकाबले स्कूल ऑफ इमीनेंस गढ़शंकर में करवाए गए। ब्लॉक नोडल...
article-image
पंजाब

BBMB ने हरियाणा के लिए छोड़ा पानी : भगवंत मान ने दी नसीहत -सोच-समझकर करें इस्तेमाल

नंगल । पंजाब और हरियाणा के बीच जल बंटवारे के नए चक्र की शुरुआत होते ही भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB)ने बुधवार को भाखड़ा नांगल बांध से हरियाणा के लिए पानी छोड़ा है। इस...
article-image
Uncategorized , पंजाब

आतंकवादी घोषित कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बरार

नई दिल्ली :  भारत सरकार ने नए साल की शुरुआत में कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बरार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गृह मंत्रालय ने गोल्डी को आतंकवादी घोषित कर दिया है। इस संबंध में...
article-image
पंजाब

Inspector Usha Rani assume charge

Phagwara/Hoshiarpur/Daljit Ajanoha : Inspector Usha Rani has been appointed as SHO City Police Station of Phagwara of district Kapurthala. Inspector Usha Rani has served as incharge Women Wing hoshiarpur,SHO City Hoshiarpur police stations and...
Translate »
error: Content is protected !!