प्रेम संबंधों के चलते महिला की हत्या करने के आरोपी का शव पेड़ से लटकता मिला

by

फरीदकोट : गांव औलख में प्रेम संबंध के चलते करीब एक सप्ताह पहले महिला की हत्या करने वाले युवक का शव बुधवार को नई अनाज मंडी में पेड़ से लटकता हुआ मिला।

संभावना जताई जा रही है कि युवक ने 2-3 तीन पहले फंदा लगाया होगा। बुधवार को क्षेत्र में दुर्गंध फैलने के बाद जानकारी मिल पाई। सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, बठिंडा रोड पर दुकानदारों को बुधवार सुबह से ही दुर्गंध आ रही थी जिसके बाद लोगों ने आसपास के क्षेत्र में देखा तो नई अनाज मंडी में घने पेड़ों वाले क्षेत्र में एक पेड़ पर युवक का शव लटक रहा था। इसके बाद थाना सिटी पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को नीचे उतरवाया। मृतक की पहचान जैतो रोड निवासी गुरमीत सिंह गोरा के रूप में हुई जिसने एक सप्ताह पहले गांव औलख में प्रेम संबंध के चलते एक महिला की किरच से वार करके हत्या कर दी थी। हत्या के बाद से ही गुरमीत सिंह फरार चल रहा था और बुधवार को उसके खुदकुशी करने का मामला सामने आ गया।

वहीं मृतक के भाई हरदीप सिंह ने आरोप लगाया कि उसके भाई को हत्या के मामले में झूठा फंसाया गया था जिसके कारण ही उसने यह कदम उठाया। डीएसपी जतिंदर सिंह ने बताया कि हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गुरमीत सिंह छिप रहा था और शव के हालात से लगता है कि उसने 2-3 दिन पहले खुदकुशी की होगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शिवसेना समाजवादी पार्टी फूंकेगी पूरे पंजाब में बब्बर खालसा के पुतले

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  जगह-जगह पुलिस थानों पर हो रहे हमले चिन्ता का विषय है। यह शब्द आज शिवसेना समाजवादी पार्टी के युवा कार्यकारिणी पंजाब के प्रधान जावेद खान ने पत्रकार वार्ता दौरान कहे ।...
article-image
पंजाब

कोकोवाल के पूर्व सरपंच अर्जन दास का देहांत : नम आंखों से भारी संख्या लोग अंतिम संस्कार में शामिल

गढ़शंकर : गांव कोकोवाल के पूर्व सरपंच और कांग्रेसी नेता अर्जन दास का डॉ दिन पहले देहांत हो गया। उनका कोकोवाल के श्मशानघाट में अंतिम संस्कार किया गया। उनकी चिता को उनके पुत्र शशी...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज के एम.ए. हिस्ट्री के पहले व तीसरे समेस्टर का परिणाम रहा शानदार

गढ़शंकर।  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के एम.ए. हिस्ट्री सेमेस्टर पहले और तीसरे के परिणाम शानदार रहे हैं। प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब यूनिवर्सिटी द्वारा घोषित एम.ए....
Translate »
error: Content is protected !!