आप पार्षद के भाई का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला : परिवार द्वारा हत्या का जताया अंदेशा

by

होशियारपुर : सिंगड़ीवाल बाईपास के पास स्थित सिंगड़ीवाल रेलवे फाटक के नजदीक एक खोखे से आम आदमी पार्टी (आप) पार्षद जसवन्त राय काला के भाई का शव संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना मॉडल टाउन के पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। मृतक की पहचान गुरनाम लाल पुत्र प्रकाश चंद निवासी मोहल्ला आदर्श नगर पिप्पलांवाला के रूप में हुई है, जिसकी उम्र करीब 52 वर्ष के करीब बताई जा रही है।
जानकारी देते हुए मृतक गुरनाम लाल गामा के भाई जसवंत राय काला ने बताया कि उनका भाई सिंगड़ीवाल रेलवे फाटक के पास ही चाय और रोटी का खोखा चलाता था और अपने सामान की रखवाली के लिए खोखे में ही रात को रहता था। उन्होंने बताया कि आज सुबह उन्हें सूचना मिली कि उनके भाई की मौत हो चुकी है और जब वह मौके पर पहुंचे तो भाई का शव बिस्तर के नीचे पड़ा हुआ था। उसकी एक्टिवा और पर्स से पैसे भी गायब थे। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। परिवार द्वारा हत्या का अंदेशा जताया जा रहा है। दूसरी ओर पुलिस अधिकारी गुरदीप सिंह का कहना है कि पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के बारे में कुछ कहा जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

निमिषा मेहता की गांव-गांव त्रिवेणी लगाने की मुहिम ने पकड़ा जोर: निमिषा मेहता अब तक करीब 45 गांवों में त्रिवेनिया और पिलकंस लगा चुकी

गढ़शंकर :  पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से गढ़शंकर से भाजपा हलका प्रभारी निमिषा मेहता द्वारा 26 जून से गांव-गांव पौधारोपण अभियान शुरू किया गया है। जो अब विधानसभा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

गैंगस्टर-आतंकवादी सांठगांठ का मामला: NIA ने पंजाब में नामित आतंकवादी रमनदीप सिंह की संपत्ति की जब्त

नई दिल्ली : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को पंजाब में रमन के नाम से जाने जाने वाले नामित व्यक्तिगत आतंकवादी रमनदीप सिंह की अचल संपत्ति को जब्त करके खालिस्तान समर्थक गैंगस्टर-आतंकवादी गठजोड़...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चिट्टे के तस्करों को महिला मंडल की सख्त चेतावनी : हिमाचल प्रदेश में बढ़ते नशे के खिलाफ अब महिलाएं भी सक्रिय

लाहौल स्पीति  : हिमाचल प्रदेश में बढ़ते नशे के खिलाफ अब महिलाएं भी सक्रिय हो गई हैं। खासकर चिट्टे के सेवन और युवाओं की मौतों को लेकर महिला मंडल अब अपने क्षेत्र में नशे...
article-image
पंजाब

Plantation is the religion of

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 5 : “Pran Daan-Sankalp Sanrakshan Ka” campaign was started in the memory of Swami Shri Alkhanand Maharaj Ji at Alakh Amar Vivechan Pratyakshalay located in Mahilpur on Sunday. On this occasion, Swami...
Translate »
error: Content is protected !!