प्रेस क्लब कुल्लू ने डीसी आशुतोष गर्ग को किया सम्मानित

by
कुल्लू 23 जनवरी :  सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों को लोगों तक पहुंचाने व लोगों की फीडबैक प्रशासन तक पहुंचाने में मीडिया सेतु की भूमिका निभाता है ।मीडिया की फीडबैक से प्रशासनिक मशीनरी और बेहतर कार्य कर सकती है यह बात उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने आज यहां परिधि गृह में प्रेस क्लब कुल्लू द्वारा आयोजित कार्यक्रम कही। वे यहां प्रेस क्लब ऑफ कुल्लू के साधारण अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान प्रेस क्लब ऑफ कुल्लू ने डीसी कुल्लू को बेहतर कार्य करने के लिए सम्मानित किया।
उपायुक्त कहा कि कुल्लू प्रेस पत्रकारिता के साथ साथ सामाजिक कार्य मे हमेशा अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। आपदा व कोरोना काल में भी कुल्लू मीडिया ने सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के मीडिया के साथ हमेशा ही सौहार्दपूर्ण सम्बन्ध रहे।तथा मीडिया का भी प्रशासन को हमेशा भरपूर सहयोग मिला है। उन्होंने कहा कि मीडिया से पब्लिक ओपिनियन व फीडबैक हम तक पहुंचती रही और हम उसका समाधान करने में प्रयासरत रहे।
इस अवसर पर उन्होंने प्रेस क्लब के प्रेस रूम के जीर्णोद्धार का भी शुभारंभ किया।
इस दौरान प्रेस क्लब के प्रधान धनेश गौतम ने प्रेस क्लब कुल्लू की उपलब्धियों के बारे जानकारी दी और उपायुक्त कुल्लू का भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर नगर परिषद के अध्यक्ष एवं प्रेस क्लब के हॉनरेरी सदस्य गोपाल कृष्ण महंत,उपाध्यक्ष चंदन प्रेमी,डीपीआरओ कुल्लू नरेंद्र शर्मा,पीआरओ कुल्लू जेपी प्रकाश सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक सचिवों के साथ की हाई लेवल मीटिंग : मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को लंबित विकासात्मक परियोजनाओं को प्राथमिकता पर पूरे करने के दिए निर्देश

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सभी सचिवों को लक्ष्य निर्धारित कर अपने विभागों की परियोजनाओं को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं ताकि लोगों को इनका अधिक से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ती ने लोअर देहलां में बांटी 85 स्पोर्टस किटें

ऊना, 1 अक्तूबर: छठे राज्य वितायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने वीरवार को सायं ऊना विधानसभा क्षेत्र के तहत रावमापा लोअर देहलां में स्पोर्टस किटें वितरित की। इस मौके पर सती ने 85...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल पुलिस के अधिकारियों में अंतर्कलह आया साहमने : एसपी शिमला ने डीजीपी पर लगाए गंभीर आरोप : 1 केस की जांच को लेकर हो रहा विवाद

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के पुलिस महकमे में इन दिनों सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है और एक बड़ा विवाद सामने आया है।  हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के चीफ इंजीनियर विमल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला एवं सत्र न्यायधीश और अन्य अधिकारियों ने किया पौधारोपण

हमीरपुर 03 अगस्त। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने शनिवार को वन विभाग के सहयोग से हमीरपुर के निकटवर्ती गांव झनियारा में पौधारोपण अभियान आयोजित किया। इस अवसर पर प्राधिकरण के अध्यक्ष और जिला एवं...
Translate »
error: Content is protected !!