प्रो. चंद्र कुमार चौधरी ने की ज़िला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया : भव्य मार्च पास्ट में परेड कमांडर उप निरीक्षक सौरभ कुमार के नेतृत्व में हिमाचल पुलिस , होम गार्ड, एनसीसी व एनएसएस, स्काउट एंड गाइड के दल ने लिया भाग

by
चम्बा , 15 अगस्त :   कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार चौधरी ने 77 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर आज चंबा के ऐतिहासिक चौगान में आयोजित ज़िला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और मार्च पास्ट की सलामी ली।
इस अवसर पर आयोजित एक भव्य मार्च पास्ट में परेड कमांडर उप निरीक्षक सौरभ कुमार के नेतृत्व में हिमाचल पुलिस , होम गार्ड, एनसीसी व एनएसएस, स्काउट एंड गाइड के दल ने भाग लिया।
प्रो. चंद्र कुमार चौधरी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस शुभ अवसर पर हम उन सभी देशभक्तों को नमन करते हैं, जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए कड़ा संघर्ष किया और क़ुर्बानियां दीं। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि हिमाचल के लोग स्वाधीनता आन्दोलन तथा उसके उपरान्त देश की एकता एवं अखण्डता को बनाए रखने में हमेशा आगे रहे हैं।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के पारदर्शी नेतृत्व में प्रदेश अभूतपूर्व विकास की और अग्रसर हो रहा है ।
प्रो. चंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि जारी मानसून सीजन के दौरान प्रदेश में भारी प्राकृतिक आपदाओं के चलते निजी एवं सरकारी परिसंपत्तियों और विभागीय योजनाओं को काफी नुकसान पहुंचा है । राज्य सरकार ने आवश्यक सेवाओं को बहाल करने के साथ राहत एवं पुनर्वास कार्यों में विशेष तत्परता रखी है । उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग 154 ए में विभिन्न कार्यों के लिए लगभग 199 करोड रुपए की वार्षिक कार्य योजना तैयार की गई है और चालू वित्तीय वर्ष में अब तक लगभग 162 करोड रुपए के कार्य आवंटित किए गए हैं |
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा चंबा ज़िला को आपदा प्रबंधन के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाई जा रही है। साथ में यह भी सुनिश्चित बनाया जा रहा है कि लोगों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होती रहे ।
आपदा प्रभावित लोगों को राहत एवं पुनर्वास से संबंधित कार्यों का जिक्र करते हुए प्रो. चंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार किसानों-बागबानों को फसल नुकसान का उचित मुआवजा प्रदान करेगी । साथ ही भू-क्षरण से प्रभावित खेत-खलिहानों के लिए एक लाख की धन राशि के कार्यों को स्वीकृति प्रदान की है ।
कृषि एवं पशुपालन मंत्री ने किसानों,बागबानों एवं पशुपालकों की आर्थिकी को सशक्त बनाने को लेकर राज्य सरकार की प्रतिबद्धता की बात भी कही ।
उन्होंने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री सुखआश्रय योजना तथा कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाली का जिक्र भी किया।
प्रो. चंद्र कुमार चौधरी ने ज़िला चंबा की उत्कृष्ट लोक-कला एवं संस्कृति की बात करते हुए सामाजिक सद्भाव को बनाए रखने का आह्वान भी किया ।
कृषि मंत्री के संबोधन से पूर्व प्रदेश में आपदा के दौरान असमय मृत्यु को प्राप्त हुए लोगों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई |
कृषि एवं पशुपालन मंत्री ने इस दौरान उत्कृष्ट कार्यो के लिए विभिन्न विभागीय अधिकारियों- कर्मचारियों, आपदा के दौरान राहत कार्यों में विशेष योगदान देने स्थानीय लोगों, मार्च पास्ट के उत्कृष्ट प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर विधायक नीरज नैय्यर, पूर्व मंत्री आशा कुमारी, ठाकर सिंह भरमौरी, उपायुक्त अपूर्व देवगन, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, पूर्व सैन्य अधिकारी, नगर परिषद एवं पंचायती राज संस्थाओं के जन प्रतिनिधि सहित स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

उम्र 28 साल की है अभी, 45 साल की सजा न हो…. अमेरिका में गिरफ्तार पंजाबी ट्रक चालक के परिवार की गुहार

चंडीगढ़ : अमेरिका में हाल ही में हुए एक सड़क हादसे ने भारतीय समुदाय के लोगों को झकझोर कर रख दिया है । हादसे के बाद गिरफ्तार ट्रक चालक जो पंजाब के रहने वाले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बवासी विद्यालय में रैली व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया नशा मुक्ति का संदेश

योगेश चौहान : अर्की : उपमंडल अर्की के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बवासी में हिमाचल प्रदेश सरकार के ‘चिट्टा मुक्त अभियान’ के तहत नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गैस सिलैंडर पर 9 करोड़ लोगो को 200 रुपए मिलेगी सब्सिडी : पेट्रोल के 9.5 तो डीजल के 6 रुपये प्रति लीटर कम हुए दाम

उज्जवला योजना के अंतर्गत गैस सिलैंडर पर 200 रुपये की सबसिडी नई दिल्ली :  केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत इस साल 9 करोड़ से ज्यादा लाभपात्रियों को प्रति...
article-image
Uncategorized , दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ब्रेन ट्यूमर के भारत में चौंकाने वाले आंकड़े : 40,000 से 50,000 लोगों में ब्रेन ट्यूमर का हर साल :

रोहित जसवाल । होशियारपुर 11 जनवरी: विभिन्न प्रकार की न्यूरो समस्याओं और उनके उपचार विकल्पों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए लिवासा अस्पताल होशियारपुर के डॉक्टरों की एक टीम ने आज मीडिया...
Translate »
error: Content is protected !!