प्रो-बाक्सिंग इंटरनेशनल चैंपियनशिप के विजेताओं को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित …प्रदेश में नशे के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा: मुख्यमंत्री सुक्खू

by
एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह मेमोरियल प्रो-बाक्सिंग इंटरनेशनल चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इस सराहनीय पहल के लिए आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने नशे के खिलाफ एक बड़ा अभियान शुरू किया है, जिसे युवाओं का भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार आने वाले समय में नशे के खिलाफ अभियान को और तेज करेगी तथा नशा माफिया के विरूद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान युवाओं को नशे से दूर रखने और खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। राज्य सरकार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं के लिए पुरस्कार राशि में उल्लेखनीय वृद्धि की है। इसके अतिरिक्त, अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय तथा राज्य स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए विशेष अवकाश का प्रावधान किया गया है, जबकि पहले ऐसे प्रतिभागियों को अनुपस्थित माना जाता था।
इस चैंपियनशिप में भारतीय मुक्केबाज यशपाल विजेता बने।
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि यह आयोजन प्रो-बाक्सिंग संगठन द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की स्मृति में आयोजित किया गया। चैंपियनशिप का उद्देश्य युवाओं में नशे के खिलाफ जागरूकता लाना है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने हिमाचल प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया और यह आयोजन उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।
चैंपियनशिप का शुभारम्भ राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया और इसमें भारत और रूस के पांच-पांच पेशेवर मुक्केबाजों ने हिस्सा लिया।
इस अवसर पर विधायक हरीश जनारथा और संजय अवस्थी, शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान, हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा, उप-महापौर उमा कौशल और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हर घर दस्तक जागरूकता अभियान : 13 अक्टूबर को सभी कॉलेजों में मनाया जाएगा समर्थ दिवस

एएम नाथ। धर्मशाला, 05 अक्तूबर। समर्थ 2024 के अंतर्गत चल रहे अभियान के तहत आज जिला सचिवालय में जिला कांगड़ा के 30 सरकारी डिग्री कॉलेजों के आपदा प्रबंधन समन्वयकों की एक बैठक का आयोजन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एकीकृत परामर्श एवं जांच केन्द्रों में स्वैच्छिक एचआईवी जांच में बढ़ोतरी : 1472 गांवों में जागरूकता अभियान चलाया गया तथा 127394 ग्रामवासियों को एचआईवी विषय पर जानकारी दी

हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति के परियोजना निदेशक राजीव कुमार ने आज यहां बताया कि समिति द्वारा एड्स जागरुकता एवं प्रदेश में एचआईवी के सक्रिय मामलों का पता लगाने के लिए समय-समय पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेल से निचली व परला मेल तक बनने वाली सड़क का विधानसभा अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

वर्ष 2027 के अंत तक भटियात विस क्षेत्र के प्रत्येक गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने का किया ऐलान पीएमजीएसवाई-4 के अंतर्गत भटियात विस क्षेत्र में 103.53 करोड़ से बनेंगी 12 सड़कें : कुलदीप...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

157 डिफॉल्टर यूनिवर्सिटीज यूजीसी ने की जारी : लिस्ट में उन विश्वविद्यालयों के नाम शामिल हैं जो लोकपाल नियुक्त करने में विफल रहे

केंद्रीय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर डिफ़ॉल्ट राज्य विश्वविद्यालयों की अद्यतन सूची जारी की है। घोषणा के अनुसार, देश में कुल 157 विश्वविद्यालयों को डिफॉल्टर के रूप में पहचाना गया है। ...
Translate »
error: Content is protected !!