प्रो. सिम्मी अग्रिहोत्री पंचतत्व में विलीन, उनकी पार्थिव देह को डिप्टी सीएम मुकेश अग्रिहोत्री व उनकी बेटी आस्था ने दी मुख्यागिनी : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी दिया अर्थी को कंधा

by

एएम नाथ। गोंदपुर जयचंद (ऊना) : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री की धर्मपत्नी दिवंगत प्रो. सिम्मी अग्रिहोत्री का अंतिम संसकार उनके पैतृक गांव गोंदपुर जयचंद में राजकीय सम्मान के साथ किया गया। उपमुख्यमंत्री मुकेश की अग्रिहोत्री व उनकी बेटी आस्था ने भी अपनी मां की अर्थी को कंधा दिया और शमशान घाट में हिंदू धर्म की मर्यादाओं के साथ प्रो सिम्मी अग्निहोत्री का अंतिम संस्कार किया गया । इस दौरान मुकेश अग्रिहोत्री व उनकी बेटी आस्था ने प्रो. सिम्मी अग्रिहोत्री की पार्थिव देह को मुख्यागिनी दी। इससे पहले मुख्यमंत्री सहित कैबिनेट के अन्य सहयोगी मंत्रियों ने सिम्मी अग्निहोत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अंतिम यात्रा में शामिल हुए और अर्थी को कंधा दिया। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री के परिजनों के ईलावा पहुंचे हजारो लोगो की आखें नम थी और सभी उपमुखमंत्री के साथ इस दुख की घड़ी में साथ खड़े थे।
प्रो. सिम्मी अग्रिहोत्री की अंतिम यात्रा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, हिमाचल विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, महिला काग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा व भाजपा के हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष राजीव बिंदल , सहित हिामचल प्रदेश के कैबिनट मंत्री व बरिष्ठ नेताओं सहित हजारों लोग अंतिम संसकार में शामिल हुए। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दोपहर को उपमुख्यमंत्री के घर गोंदपुर जयचंद पहुंचे और शोक संतृप्त परिवार को ढांढस बंधाया। जिसके बाद मुख्समंत्री सुक्खू ने अंतिम यात्रा दौरान अर्थी को कंधा भी दिया।
इसके ईलावा कैबिनट मंत्री विक्रमादित्य सिंह, चंद्र कुमार, डॉ. धनि राम शांडिल,अनिद्धद सिंह,हर्षवर्धन चौहान, यादविंदर गोमा, राजेश धर्माणी के ईलावा सीपीएस आशीष भुटेल, सोहन लाल ठाकुर, विधायक नीरज नैयर, दविंद्र भुट्टों सुर्दशन बबलू, भवानी सिंह पठानिया, संजय रत्न, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, पूर्व मंत्री आशा कुमारी, ठाकुर कोल सिंह, राम लाल ठाकुर, रंगीला राम रावए भाजपा विधायक सतपाल सत्ती, राकेश पठानिया, राम कुमार, पंजाब के कैबिनट मंत्री हरजोत सिंह बैंस, मुकेश अग्रिहोत्री के ममेरे भाई व गढ़शंकर से पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी, पूर्व सरपंच सरपंच किसाना पंडोरी बीत, सरपंच जरनैल सिंह गढ़ीमानसोवाल, सरंपच रोशन लाल नैनवां, सरपंच दिलबाग सिंह मैहिंदवानी, बलविंदर सिंह बोपारय झोनोवाल, पूर्व सरपंच कमलजीत ङ्क्षसह पिपलीवाल, पूर्व सरपंच सुभाष किसाना अंतिम यात्रा में शामिल हुए।
मैक्स अस्पताल समय प्रो सिम्मी सिम्मी अग्निहोत्री का कुराली के पास हो गया था निधन : प्रो. सिम्मी अग्रिहोत्री को आकस्मिक देहांत कल शुक्रवार को हार्ट अटैक होने से हो गया था। प्रो. सिम्मी अग्रिहोत्री कल अपने घर गोंदपुर जयचंद में थी तो उनका अचानक रक्तचाप घटने लगा। जिसके बाद उन्हों मैकस अस्पताल चंडीगढ़ ले जाया जा रहा था। जव वह कुराली, पंजाब के पास पहुंचे तो प्रो सिम्मी अग्निहोत्री ने अंतिम सांस ली थी । इस दौरान जब उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री को प्रो. सिम्मी अग्रिहोत्री के बिमार होने की सूचना मिली तव वह कैबिनट की मीटिंग के बाद घर वापिस आ रहे थे।

दुःख की इस घड़ी में मेरे पास शब्द नहीं हैं : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया पर लिखा  आज उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री जी के निवास पर पहुंच कर उनकी पत्नी प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री जी का अंतिम दर्शन किया और पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी।
दुःख की इस घड़ी में मेरे पास शब्द नहीं हैं।
इस दौरान शोक संतृप्त परिजनों को ढाढंस बंधाया और संवेदनाएं प्रकट कीं। ईश्वर दुःख की इस घड़ी में परिजनों को संबल प्रदान करें एवं प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री जी को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
।।ॐ शान्ति।।
May be an image of 7 people, fire and temple
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कण्व ग्रीन फाउंडेशन की ओर से गढ़शंकर में मसक वितरित किए गए।

 गढ़शंकर – गढ़शंकर में पत्रकार मंच व ईओ गढ़शंकर अवतार चंद शेखडी ने बंगा चोक पर पैदल चलने वाले, दोपहिया व कार-बसों को रोककर उसमे यात्रा कर रहे लोगों को कोरोना से बचने के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

केरल में प्रार्थना सभा में धमाकों का कथित आरोपी पुलिस थाने में पहुंचा : पुलिस की ओर से अभी किसी भी प्रकार का कोई खुलासा नहीं

कोच्चि : केरल के कलामासेरी में हुए सीरियल ब्लास्ट मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। धमाकों का कथित तौर पर आरोपी केरल के लिए पुलिस थाने में पहुंचा है। दावा किया...
article-image
पंजाब

विद्या मंदिर स्कूल की वॉलीबॉल गर्ल्स टीमों ने ज़िला स्तर पर 3 स्वर्ण पदक जीते

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा ;  विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल, मॉल रोड, होशियारपुर की वॉलीबॉल की अंडर -14,17 और अंडर-19 लड़कियों की तीनों टीमों ने ज़िला स्कूल इंटर जोनल चैंपियनशिप में 3 स्वर्ण पदक जीत...
article-image
पंजाब

रोटरी क्लब गढ़शंकर ने सिविल अस्पताल को पीपीई किटें व सैनीटाईजर भेंट किए

गढ़शंकर  : रोटरी क्लब गढ़शंकर द्वारा समाज भलाई कार्यों की श्रृंखला तहत नए वर्ष के आरंभ में कोविड-19 कोरोना महामारी के बचाव हेतु सिविल अस्पताल गढ़शंकर को पीपीई किटें, मास्क व सैनीटाईजर भेंट किए।...
Translate »
error: Content is protected !!